Answer the question on the basis of the following passage (the passage is in…
2025
Answer the question on the basis of the following passage (the passage is in Hindi):
“मैला आंचल” हिंदी का प्रतिनिधि आंचलिक उपन्यास है और इस कारण इसके कथ्य में प्राय: वे सारी विशेषताएं मिलती हैं, जो किसी भी आंचलिक उपन्यास में पाई जाती हैं। आंचलिक उपन्यास में जो परिवेश लिया जाता है, वह समय और स्थान के जीवन के जितने पक्ष हो सकते हैं, उन पक्षों के जितने चेहरे हो सकते हैं, वे सब उसमें पूरे विस्तार के साथ विद्यमान होते हैं। मैला आंचल भी ऐसे ही कथ्य को धारण करता है। मैला आंचल में ‘मेरीगंज’ गाँव की विस्तृत तथा समग्र कथा को इस प्रकार प्रस्तुत किया गया है, जिसका उद्देश्य अंचल की समस्याओं को प्रकाशित करना ही रहा है, हालाँकि यह उद्देश्य रचना-प्रक्रिया में घुला हुआ है; इसमें अंचल की सुन्दरता व कुरूपता दोनों का गहरा चित्रण किया गया है। इसमें जातिवाद, अफसरशाही, अवसरवादी राजनीति, मठों और आश्रमों का पाखण्ड भी दिखाया गया है। रेणु जी का मैला आंचल वस्तु और शिल्प दोनों स्तरों पर सबसे अलग है। इसमें एक नए शिल्प में ग्रामीण जीवन को दिखाया गया है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका नायक कोई व्यक्ति नहीं है, अपितु पूरा का पूरा अंचल ही इसका नायक है। दूसरी प्रमुख बात यह है कि मिथिलांचल की पृष्ठभूमि पर रचे इस उपन्यास में उस अंचल की भाषा विशेष का अधिक प्रयोग किया गया है और यह प्रयोग इतना सार्थक है कि वह वहाँ के लोगों की इच्छा –आकांक्षा, रीति-रिवाज, पर्व- त्यौहार, सोच-विचार को पूरी प्रामाणिकता के साथ पाठक के सामने उपस्थित करता है।
What kind of novel is 'मैला आँचल' (Maila Aanchal)?
Answer: A. Regional (आंचलिक) — A passage-based ‘what kind of work is this’ question is answered by the label the passage itself explicitly attaches to the work — usually stated directly in…
- A.
Regional (आंचलिक)
- B.
Idealistic (आदर्श)
- C.
Historical (ऐतिहासिक)
- D.
Social (सामाजिक)
Attempted by 108 students.
Show answer & explanation
Correct answer: A
A passage-based ‘what kind of work is this’ question is answered by the label the passage itself explicitly attaches to the work — usually stated directly in an early sentence — rather than by inferring a genre from scattered thematic details alone. When the passage names the genre outright, that stated label is the answer; thematic content (social issues, historical references, and so on) only supports or elaborates that stated classification.
The passage opens with: “‘मैला आंचल’ हिंदी का प्रतिनिधि आंचलिक उपन्यास है…” — directly classifying the novel as हिंदी का प्रतिनिधि आंचलिक उपन्यास (Hindi’s representative regional/aanchalik novel). Every detail that follows — the region-centred protagonist, the Mithilanchal dialect used throughout, the local customs and festivals — develops precisely that stated classification.
Idealistic (आदर्श) would require the work to hold up an ideal or model; the passage instead states it depicts अंचल की सुन्दरता व कुरूपता दोनों का गहरा चित्रण — the region’s beauty AND ugliness alike — an even-handed portrayal, not an idealised one.
Historical (ऐतिहासिक) would require anchoring the story to a specific past period or event; the passage ties the work to a region and its contemporary social fabric, not to any historical era.
Social (सामाजिक) themes such as जातिवाद, अफसरशाही and राजनीति do appear, but only as elements woven inside the passage's own stated classification — they are not, by themselves, the label the passage assigns the work.
Because the passage's own opening sentence explicitly names the work आंचलिक उपन्यास (a regional novel), that is the classification the question asks for.