निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में सही/सबसे उपयुक्त…

2023

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

तरह-तरह के बदलाव हुए मशीनों के आने से । हमारी पीढ़ी ने तो मशीनों को इंसान से कंप्यूटर के हवाले होते देखा है । परिवर्तन सृष्टि का नियम है । आग की खोज ने जिंदगी बदली तो पहिये के आविष्कार ने सभ्यताओं को जन्म दिया । अभी चैट जी.पी.टी. और बॉर्ड जैसी कृत्रिम बुद्धिमत्ता/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या ए.आई. आधारित प्लेटफॉर्म आए हैं तो हाहाकार मच रहा है । समझना इतना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के बीच का सबसे बड़ा फर्क मानवता का है । ए.आई. आने वाले वक्त में जो भी करने वाला है, वह आज के इंसान की सोच का प्रतिबिंब ही होगा ।

ऐसी आशंकाएँ कि वाइट कॉलर जॉब यानी इंजीनियर, आई.ए.एस., डॉक्टर, वकील, डिज़ाइनर और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स की दुनिया सिमटने वाली है । स्कूल, कॉलेज, एग्ज़ाम, पर्चे, कोचिंग, अस्पताल, लैब और तकनीक से जुड़े हर तबके पर असर पड़ने वाला है । दुनिया भर में करीब तीस करोड़ लोगों की जॉब इससे प्रभावित होने वाली है । चैट जी.पी.टी. और इस जैसे दूसरे ए.आई. प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि आपके हर सवाल का जवाब ये सेकंड्स में दे सकते हैं । युवा विद्यार्थियों ने पढ़ाई में ए.आई. की मदद लेनी शुरू कर दी है । भविष्य की चिंताओं से जुड़े सबसे बड़े सवाल यहीं से पैदा होते नज़र आ रहे हैं । आखिर मेधा और मेधावियों को तय करने वाले इम्तेहान अब कैसे होंगे ? क्या शिक्षकों का ज्ञान ए.आई. का मुकाबला कर पाएगा ?

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कारण _________ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है ।

Answer: A. मेधाअपठित गद्यांश पर आधारित रिक्त-स्थान पूर्ति के प्रश्नों में, उत्तर वह शब्द होता है जो गद्यांश में दिए गए ठोस संदर्भ-संकेतों और मुख्य भाव से सर्वाधिक मेल खाए, न…

  1. A.

    मेधा

  2. B.

    तकनीक

  3. C.

    कंप्यूटर

  4. D.

    विकास

Show answer & explanation

Correct answer: A

अपठित गद्यांश पर आधारित रिक्त-स्थान पूर्ति के प्रश्नों में, उत्तर वह शब्द होता है जो गद्यांश में दिए गए ठोस संदर्भ-संकेतों और मुख्य भाव से सर्वाधिक मेल खाए, न कि केवल कोई ऐसा शब्द जो गद्यांश में कहीं भी प्रयुक्त हुआ हो।

प्रस्तुत गद्यांश में स्पष्ट रूप से यह चिंता व्यक्त की गई है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सेकंडों में उत्तर देने की क्षमता के चलते वास्तविक प्रतिभा का आकलन कठिन होता जा रहा है — इसी संदर्भ में गद्यांश पूछता है, "आखिर मेधा और मेधावियों को तय करने वाले इम्तेहान अब कैसे होंगे?" यह वाक्य सीधे तौर पर रिक्त स्थान को "मेधा" शब्द से जोड़ता है, क्योंकि परीक्षा-प्रणाली के माध्यम से मेधा के आकलन पर ही नकारात्मक प्रभाव पड़ने की बात गद्यांश में उठाई गई है।

  • तकनीक — गद्यांश में तकनीक (और ए.आई.) को परिवर्तन के स्रोत के रूप में प्रस्तुत किया गया है, किसी नकारात्मक प्रभाव झेलने वाली वस्तु के रूप में नहीं।

  • कंप्यूटर — गद्यांश में कंप्यूटर का उल्लेख मशीनों के हाथ में कार्य जाने के उदाहरण के रूप में हुआ है, किसी प्रभावित होने वाली इकाई के रूप में नहीं।

  • विकास — गद्यांश परिवर्तन/विकास को सृष्टि का सामान्य एवं निरंतर नियम बताता है, न कि किसी विशेष नकारात्मक प्रभाव के लक्ष्य के रूप में।

अतः रिक्त स्थान की उपयुक्त पूर्ति "मेधा" शब्द से होती है, जिसकी पुष्टि CTET अगस्त 2023 पेपर-II की आधिकारिक उत्तर कुंजी से भी होती है।

Explore the full course: Uptet Paper 2

Loading lesson…