निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के सटीक उत्तर…
2023
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के सटीक उत्तर दीजिए:
आधुनिक युग में नारी को जहाँ आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त हुई है यहीं उसके लिए नई समस्याएँ भी उभर कर सामने आई है। आर्थिक स्वतंत्रता के बिना स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं रह जाता। इससे उसके अधिकार बढ़े हैं, पर नई जिम्मेदारियों भी उस पर लद गई हैं। वह इन समस्याओं को सुलझाने के प्रयास में ली हुई है। नौकरी करना आज उसकी जीविका का साधन है। नोकरी उसे स्वावलंबन प्रदान करती है। नारी मातृत्व और करुणा की सजीव मूर्ति है। यदि वह अपने घर-परिवार को छोडकर बाहर नौकरी करने जाती है, तो इसका एकमात्र कारण उस पर आर्थिक दबाव है। उसे नौकरी इसलिए करनी पड़ती है ताकि वह अपने घर-परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधार सके। नौकरी से जिसकी दूसरों पर आर्थिक निर्भरता समाप्त होती है। यही आर्थिक स्वतंत्रता उसे शारीरिक एवं मानसिक यंत्रणा झेलने को विवश करती है। आज भी कार्यस्थल नारी के लिए अपेक्षित सुविधाएँ प्रदान नहीं करते । अधिकांश स्थानों पर कार्यालयों में पुरुषों की प्रधानता दिखाई देती है। वह घर से बाहर भी असहज और असुरक्षित महसूस करती है।
नारी द्वारा आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने से क्या हुआ है?
Answer: D. नई समस्याएँ भी उभरकर उसके सामने आई हैं। — सही उत्तर: नई समस्याएँ भी उभरकर उसके सामने आई हैं। पाठ से समर्थन: पाठ में सीधे कहा गया है: "आधुनिक युग में नारी को जहाँ आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त हुई है यहीं…
- A.
देश के विकास में वृद्धि हो गई है।
- B.
उसको समाज में अपेक्षित स्थान प्राप्त हुआ है।
- C.
परिवार में उसकी गरिमा बढ़ गई है।
- D.
नई समस्याएँ भी उभरकर उसके सामने आई हैं।
Attempted by 245 students.
Show answer & explanation
Correct answer: D
सही उत्तर: नई समस्याएँ भी उभरकर उसके सामने आई हैं।
पाठ से समर्थन:
पाठ में सीधे कहा गया है: "आधुनिक युग में नारी को जहाँ आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त हुई है यहीं उसके लिए नई समस्याएँ भी उभर कर सामने आई है।" यह वाक्य प्रश्न का स्पष्ट उत्तर देता है।
पाठ आगे बताता है कि नौकरी से स्वावलंबन मिलता है परन्तु इससे शारीरिक व मानसिक यंत्रणा और कार्यस्थल पर असुरक्षा जैसी समस्याएँ भी उत्पन्न हुईं, जो 'नई समस्याएँ' के विचार का समर्थन करती हैं।
अन्य विकल्पों का संक्षिप्त खंडन:
देश के विकास में वृद्धि हो गई है — पाठ में राष्ट्रीय विकास का कहीं उल्लेख नहीं है, इसलिए यह समर्थन नहीं पाया जाता।
उसको समाज में अपेक्षित स्थान प्राप्त हुआ है — पाठ इस तरह का दावा नहीं करता; इसके बजाय सामाजिक और कार्यस्थल की कठिनाइयों पर ध्यान है।
परिवार में उसकी गरिमा बढ़ गई है — पाठ में परिवार में गरिमा बढ़ने का स्पष्ट उल्लेख नहीं है; मुख्य विचार आर्थिक स्वतंत्रता से जुड़ी समस्याएँ और जिम्मेदारियाँ हैं।