निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प…

2019

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

शिक्षा मनुष्य को मस्तिष्क और शरीर का उचित तालमेल करना सिखाती है । वह शिक्षा जो मानव को पाठ्य-पुस्तकों के ज्ञान के अतिरिक्त कुछ गंभीर चिंतन न दे । यदि हमारी शिक्षा सुसंस्कृत, सभ्य, सच्चरित्र एवं अच्छे नागरिक नहीं बना सकती तो उससे क्या लाभ ? सहृदय, सच्चा परंतु अनपढ़ मज़दूर उस स्नातक से कहीं अच्छा है जो निर्दयी और चरित्रहीन है । संसार के सभी वैभव और सुख-साधन भी मनुष्य को तब तक सुखी नहीं बना सकते जब तक कि मनुष्य को आत्मिक ज्ञान न हो । हमारे कुछ अधिकार और कर्तव्य भी हैं । शिक्षित व्यक्ति को कर्तव्यों का उतना ही ध्यान रखना चाहिए जितना कि अधिकारों का ।

'सुख-साधन' का विग्रह और समास है –

Answer: B. सुखों के साधन - तत्पुरुष'सुख-साधन' का विग्रह 'सुखों के साधन' है और यह तत्पुरुष समास है।

  1. A.

    सुख और साधन - द्वंद्व

  2. B.

    सुखों के साधन - तत्पुरुष

  3. C.

    सुखों के साधनों का समूह - द्विगु

  4. D.

    सुख से सधे जो साधन - कर्मधारय

Attempted by 73 students.

Show answer & explanation

Correct answer: B

'सुख-साधन' का विग्रह 'सुखों के साधन' है और यह तत्पुरुष समास है।

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…