अपठित गद्यांश "शिवाजी भारत के महान् वीरों में से एक थे। उनका उद्देश्य महाराणा…
2024
अपठित गद्यांश
"शिवाजी भारत के महान् वीरों में से एक थे। उनका उद्देश्य महाराणा प्रताप के उद्देश्य से भी उच्च था। वे अपने कार्यों में सफल रहे। वे केवल वीर ही नहीं, बल्कि एक अच्छे राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने लोगों में एक राष्ट्र की भावना भर दी और मराठा राज्य की स्थापना की। वे कट्टर हिन्दू थे तो भी दूसरे के धर्म और संस्कृति का आदर करते थे। उनके अच्छे गुणों के कारण सभी लोग उनका आदर करते थे। हम लोगों को उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए।"
प्रश्न: इनमें अपठित गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक क्या है?
Answer: B. शिवाजी का जीवन — व्याख्या: गद्यांश में शिवाजी के उद्देश्य, वीरता, राजनीतिक क्षमता, राष्ट्र-भावना, मराठा राज्य की स्थापना, धार्मिक सहिष्णुता और जीवन से मिलने वाली शिक्षा का…
- A.
शिवाजी की राष्ट्रीय चेतना
- B.
शिवाजी का जीवन
- C.
शिवाजी का पराक्रम
- D.
उपर्युक्त में से एक से अधिक
- E.
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Attempted by 96 students.
Show answer & explanation
Correct answer: B
व्याख्या:
गद्यांश में शिवाजी के उद्देश्य, वीरता, राजनीतिक क्षमता, राष्ट्र-भावना, मराठा राज्य की स्थापना, धार्मिक सहिष्णुता और जीवन से मिलने वाली शिक्षा का वर्णन है।
इसलिए कोई एक संकीर्ण शीर्षक, जैसे केवल राष्ट्रीय चेतना या केवल पराक्रम, पूरे गद्यांश को नहीं समेटता।
सबसे उपयुक्त शीर्षक: शिवाजी का जीवन
अंतिम उत्तर: विकल्प B