"एक गद्यांश दिया गया है। गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा प्रश्नों के सही…
2021
"एक गद्यांश दिया गया है। गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा प्रश्नों के सही विकल्प चुनें।
विभिन्न स्थानों पर समय-समय पर अनेक मेलों अथवा प्रदर्शनियों का आयोजन सरकार अथवा अन्य व्यापारिक संस्थानों द्वारा किया जाता है। देश की राजधानी में प्रतिवर्ष प्रगति मैदान में नवंबर माह में आयोजित व्यापार मेला अत्यंत महत्वपूर्ण होता जा रहा है। यह देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी प्रसिद्धि पा रहा है जिसके कारण देश-विदेश के कोने-कोने से लोग इस आयोजन में सम्मिलित होते हैं। विश्व की लगभग सभी प्रमुख कंपनियां अपने उत्पाद को बाज़ार में उतारने के लिए इस अवसर की हर वर्ष प्रतीक्षा करती है। मेले में विभिन्न-विभिन्न देशों के सभी प्रदेशों की प्रगति व कला-संस्कृति की झाँकियाँ देखने को मिलती है। झाँकियों के अतिरिक्त सेना, तकनीक व संचार के क्षेत्र में देश की प्रगति के नमूने बड़े ही आकर्षक ढंग से दर्शाए जाते हैं। यह मेला जानकारी व मनोरंजन का खजाना माना जाता है। इन मेलों में उत्पादन की नई विधियों तथा तकनीकों को प्रदर्शित किया जाता है, जिससे उपभोक्ता, व्यापारी तथा कंपनियाँ सभी लाभान्वित होते हैं। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में विदेशी कंपनियों की शिरकत से हमें विश्व व्यापार जगत की नवीन हलचलों की जानकारी मिलती है। साथ-साथ इस अवसर का लाभ उठाकर देश के विशेषज्ञ एवं व्यापारी भारत की स्थिति का आकलन भी कर सकते हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा ‘हुनर हाट’ का भी आयोजन किया जाता है व अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा दस्तकारों, शिल्पकारों को मार्केट मुहैया कराने के मिशन के तहत देश के विभिन्न भागों में आयोजित किया जाता है।"
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला कब आयोजित किया जाता है?
Answer: B. नवम्बर — गद्यांश में बताया गया है कि यह व्यापार मेला प्रतिवर्ष नवंबर माह में आयोजित होता है।
- A.
अक्टूबर
- B.
नवम्बर
- C.
दिसम्बर
- D.
अप्रैल
Attempted by 71 students.
Show answer & explanation
Correct answer: B
गद्यांश में बताया गया है कि यह व्यापार मेला प्रतिवर्ष नवंबर माह में आयोजित होता है।