शिवाजी भारत के महान् वीरों में से एक थे । उनका उद्देश्य महाराणा प्रताप के…
2024
शिवाजी भारत के महान् वीरों में से एक थे । उनका उद्देश्य महाराणा प्रताप के उद्देश्य से भी उच्च था । वे अपने कार्यों में सफल रहे । वे केवल वीर ही नहीं, बल्कि एक अच्छे राजनीतिज्ञ भी थे । उन्होंने लोगों में एक राष्ट्र की भावना भर दी और मराठा राज्य की स्थापना की । वे कट्टर हिन्दू थे तो भी दूसरे के धर्म और संस्कृति का आदर करते थे । उनके अच्छे गुणों के कारण सभी लोग उनका आदर करते थे । हम लोगों को उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए ।
Q. शिवाजी वीर होने के साथ और क्या थे ?
Answer: A. एक अच्छे राजनीतिज्ञ — गद्यांश के अनुसार शिवाजी वीर होने के साथ-साथ एक अच्छे राजनीतिज्ञ भी थे।
- A.
एक अच्छे राजनीतिज्ञ
- B.
श्रेष्ठ विचारक
- C.
कुशल सम्राट
- D.
उपर्युक्त में से कोई नहीं
- E.
उपर्युक्त में से एक से अधिक
Attempted by 217 students.
Show answer & explanation
Correct answer: A
गद्यांश के अनुसार शिवाजी वीर होने के साथ-साथ एक अच्छे राजनीतिज्ञ भी थे।