नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके आधार पर दिए गए प्रश्न का…
2023
नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके आधार पर दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए: समाचार-पत्रों की जनतंत्रीय व्यवस्था में विशेष भूमिका होती है। वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के जीवंत उदाहरण हैं। समाचार पत्र अपने संपादकीय तथा समसामयिक विषयों पर लिखे गए अन्य लेखों के द्वारा पाठकों के चिंतन को दिशा देते हैं, उसे जागरुक बनाते हैं, नागरिक के रूप में उत्तरदायित्व का बोध कराते हैं। इस प्रकार उसे जनतंत्र में सक्रिय सहभागी बनाते हैं।
जनतांत्रिक व्यवस्था में निम्नलिखित में से किसकी विशेष भूमिका है?
Answer: C. समाचार-पत्र — सही उत्तर: समाचार-पत्र व्याख्या: समाचार-पत्र अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के जीवंत उदाहरण हैं और सार्वजनिक विषयों पर विमर्श को प्रोत्साहित करते हैं। संपादकीय तथा…
- A.
रेडियो
- B.
टेलीविज़न
- C.
समाचार-पत्र
- D.
कंप्यूटर
Attempted by 223 students.
Show answer & explanation
Correct answer: C
सही उत्तर: समाचार-पत्र
व्याख्या:
समाचार-पत्र अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के जीवंत उदाहरण हैं और सार्वजनिक विषयों पर विमर्श को प्रोत्साहित करते हैं।
संपादकीय तथा समसामयिक विषयों पर लिखे गए लेख पाठकों के चिंतन को दिशा देते और उन्हें जागरूक बनाते हैं।
ये लेख नागरिकों में उत्तरदायित्व का बोध कराते हैं और उन्हें जनतंत्र में सक्रिय सहभागी बनाते हैं।
इसलिए प्रश्न के संदर्भ में समाचार-पत्र का जनतंत्र में विशेष महत्व है।