नीचे दी गई तालिका में किसी दिए गए वर्ष के दौरान तीन कंपनियों A, B और C के छह…
2023
नीचे दी गई तालिका में किसी दिए गए वर्ष के दौरान तीन कंपनियों A, B और C के छह विभिन्न प्रकार के व्यय अर्थात् वेतन (S), अवसंरचना (I), परिवहन (T), बोनस (BO), कच्चा माल (R) और विविध (M) का प्रतिशत (%) वितरण दर्शाया गया है। कंपनी A, B और C का कुल व्यय क्रमशः: 80 लाख रुपये, 90 लाख रुपये और 75 लाख रुपये है। तालिका में दिए गए आंकड़ों के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दें :
कंपनी-वार व्यय का प्रतिशत (%) वितरण
कंपनी | वेतन (S) | अवसंरचना (I) | परिवहन (T) | बोनस (BO) | कच्चा माल (R) | विविध (M) |
A | 24% | 18% | 15% | 10% | 14% | 19% |
B | 27% | 15% | 14% | 25% | 9% | 10% |
C | 21% | 24% | 16% | 19% | 8% | 12% |
कंपनी-A के वेतन पर व्यय और कंपनी-B के कच्चे माल पर व्यय के बीच कितना अंतर है?
- A.
9.6 लाख रुपये
- B.
11.1 लाख रुपये
- C.
12.4 लाख रुपये
- D.
13.4 लाख रुपये
Show answer & explanation
Correct answer: B
कंपनी A का कुल व्यय = 80 लाख रुपये। वेतन पर व्यय = 24% of 80 = (24/100) * 80 = 19.2 लाख रुपये। कंपनी B का कुल व्यय = 90 लाख रुपये। कच्चे माल पर व्यय = 9% of 90 = (9/100) * 90 = 8.1 लाख रुपये। अभीष्ट अंतर = 19.2 - 8.1 = 11.1 लाख रुपये।