निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के सटीक उत्तर…

2023

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के सटीक उत्तर दीजिए:

 

आधुनिक युग में नारी को जहाँ आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त हुई है यहीं उसके लिए नई समस्याएँ भी उभर कर सामने आई है। आर्थिक स्वतंत्रता के बिना स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं रह जाता। इससे उसके अधिकार बढ़े हैं, पर नई जिम्मेदारियों भी उस पर लद गई हैं। वह इन समस्याओं को सुलझाने के प्रयास में ली हुई है। नौकरी करना आज उसकी जीविका का साधन है। नोकरी उसे स्वावलंबन प्रदान करती है। नारी मातृत्व और करुणा की सजीव मूर्ति है। यदि वह अपने घर-परिवार को छोडकर बाहर नौकरी करने जाती है, तो इसका एकमात्र कारण उस पर आर्थिक दबाव है। उसे नौकरी इसलिए करनी पड़ती है ताकि वह अपने घर-परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधार सके। नौकरी से जिसकी दूसरों पर आर्थिक निर्भरता समाप्त होती है। यही आर्थिक स्वतंत्रता उसे शारीरिक एवं मानसिक यंत्रणा झेलने को विवश करती है। आज भी कार्यस्थल नारी के लिए अपेक्षित सुविधाएँ प्रदान नहीं करते । अधिकांश स्थानों पर कार्यालयों में पुरुषों की प्रधानता दिखाई देती है। वह घर से बाहर भी असहज और असुरक्षित महसूस करती है।

नारी के अधिकारों में वृद्धि का परिणाम क्या हुआ है?

Answer: D. नई जिम्मेदारियाँ आ गई हैं।सटीक उत्तर: नई जिम्मेदारियाँ आ गई हैं। प्रमाण: पाठ में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आर्थिक स्वतंत्रता से उसके अधिकार बढ़े हैं, पर ‘‘नई जिम्मेदारियाँ भी उस पर…

  1. A.

    सामाजिक विकास में उसकी भागीदारी बढ़ गई है।

  2. B.

    उसको समानता मिल गई है।

  3. C.

    उसको आज़ादी मिल गई है।

  4. D.

    नई जिम्मेदारियाँ आ गई हैं।

Attempted by 231 students.

Show answer & explanation

Correct answer: D

सटीक उत्तर: नई जिम्मेदारियाँ आ गई हैं।

प्रमाण: पाठ में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आर्थिक स्वतंत्रता से उसके अधिकार बढ़े हैं, पर ‘‘नई जिम्मेदारियाँ भी उस पर लद गई हैं।’’ इसलिए अधिकारों में वृद्धि का परिणाम नई जिम्मेदारियाँ आना है।

  • पाठ का मुख्य तर्क यह है कि आर्थिक स्वतंत्रता से नारी को स्वावलंबन मिला पर साथ ही उसके ऊपर नई जिम्मेदारियाँ और कठिनाइयाँ भी आईं।

  • इसलिए जब पूछा गया है कि अधिकारों में वृद्धि का परिणाम क्या हुआ, तो सीधे पाठ की उक्त पंक्ति के आधार पर कहा जा सकता है कि परिणाम नई जिम्मेदारियाँ आना है।

Explore the full course: Dsssb Section A

Loading lesson…