निर्देश : दिए गए गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का सही विकल्प चुनिए। आदिम…

2017

निर्देश : दिए गए गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का सही विकल्प चुनिए।

आदिम आर्य घुमक्कड़ ही थे। यहाँ से वहाँ वे घूमते ही रहते थे। घूमते-भटकते ही वे भारत पहुँचे थे। यदि घुमक्कड़ी का बाना उन्होंने न धारण किया होता, यदि वे एक स्थान पर ही रहते, तो आज भारत में उनके वंशज न होते। भगवान बुद्ध घुमक्कड़ थे। भगवान महावीर घुमक्कड़ थे। वर्षा-ऋतु के कुछ महीनों को छोड़कर एक स्थान में रहना बुद्ध के वश का नहीं था। 35 वर्ष की आयु में उन्होंने बुद्धत्व प्राप्त किया। 35 वर्ष की आयु से 80 वर्ष की आयु तक, जब उनकी मृत्यु हुई, वे 45 वर्ष तक निरंतर घूमते ही रहे। अपने आपको समाज-सेवा और धर्म-प्रचार में लगाए रहे। अपने शिष्यों से उन्होंने कहा था, ‘चरथ भिक्खवे चारिकं’—हे भिक्षुओं! घुमक्कड़ी करो। यद्यपि बुद्ध कभी भारत के बाहर नहीं गए, किंतु उनके शिष्यों ने उनके वचनों को सिर-आँखों पर लिया और पूर्व में जापान, उत्तर में मंगोलिया, पश्चिम में मकदूनिया और दक्षिण में बाली द्वीप तक धावा मारा। श्रमण महावीर ने स्वच्छंद विचरण के लिए अपने वस्त्रों तक को त्याग दिया। दिशाओं को उन्होंने अपना अंबर बना लिया। वैशाली में जन्म लिया और पावा में शरीर त्याग किया। जीवनपर्यंत मानव-कल्याण और मानवों के राह-प्रदर्शन के लिए घूमते रहे। शंकराचार्य बारह वर्ष की अवस्था में संन्यास लेकर कभी केरल, कभी मिथिला, कभी कश्मीर और कभी बदरिकाश्रम में घूमते रहे। कन्याकुमारी से लेकर हिमालय तक समस्त भारत को अपना कर्मक्षेत्र समझा। सांस्कृतिक एकता, समन्वय और श्रुति-धर्म की रक्षा के लिए शंकराचार्य के प्रयत्नों से ही वैदिक धर्म का उत्थान हो सका।

महात्मा बुद्ध ने जब बुद्धत्व प्राप्त किया तब उनकी अवस्था कितनी थी?

Answer: B. 35 वर्षअवधारणागद्यांश-आधारित प्रश्न में उत्तर का चयन बाह्य ज्ञान के आधार पर न करके गद्यांश में दिए गए स्पष्ट कथन से करना चाहिए। जब आयु पूछी जाए, तो उल्लिखित घटना का…

  1. A.

    12 वर्ष

  2. B.

    35 वर्ष

  3. C.

    45 वर्ष

  4. D.

    80 वर्ष

Attempted by 16 students.

Show answer & explanation

Correct answer: B

अवधारणा

गद्यांश-आधारित प्रश्न में उत्तर का चयन बाह्य ज्ञान के आधार पर न करके गद्यांश में दिए गए स्पष्ट कथन से करना चाहिए। जब आयु पूछी जाए, तो उल्लिखित घटना का मिलान पाठ में उस घटना से संबद्ध संख्या के साथ करें।

अनुप्रयोग

  1. प्रश्न बुद्धत्व-प्राप्ति की घटना और उस समय बुद्ध की आयु के विषय में पूछता है।

  2. गद्यांश में कहा गया है: ‘उन्होंने 35 वर्ष की आयु में बुद्धत्व प्राप्त किया।’

  3. अतः पूछी गई घटना से मेल खाने वाली आयु 35 वर्ष है।

पुनःजाँच एवं अंतर

  • गद्यांश में 12 वर्ष की आयु शंकराचार्य के संन्यास ग्रहण करने से संबद्ध है, बुद्ध के बुद्धत्व प्राप्त करने से नहीं।

  • 45 वर्ष उस अवधि को दर्शाता है, जिसके दौरान बुद्ध निरंतर भ्रमण करते रहे; किसी अवधि को आयु मानना दो भिन्न राशियों के बीच भ्रम उत्पन्न करता है।

  • गद्यांश में 80 वर्ष बुद्ध की मृत्यु के समय की आयु है; इसे बुद्धत्व-प्राप्ति के समय उनकी आयु मानना दो भिन्न घटनाओं को मिला देना है।

अतः उत्तर 35 वर्ष है।

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…