गद्यांश: प्रगति के पथ पर मानव बहुत दूर चला आया है। जीवन के हर क्षेत्र में कई…

2021

गद्यांश:

प्रगति के पथ पर मानव बहुत दूर चला आया है। जीवन के हर क्षेत्र में कई ऐसे मुकाम प्राप्त हो गये हैं जो हमें जीवन की सभी सुविधाएँ, सभी आराम प्रदान करते हैं। आज संसार मानव की मुट्ठी में समाया हुआ है। जीवन के क्षेत्रों में सबसे अधिक क्रांतिकारी कदम संचार क्षेत्र में उठाए गए हैं। अनेक नए स्रोत, नए साधन और नई सुविधाएँ प्राप्त कर ली गई हैं जो हमें आधुनिकता के दौर में काफी ऊपर ले जाकर खड़ा करता है। इसकी शुरुआत 1969 में एडवान्स्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेसिज द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के चार विश्वविद्यालयों के कंप्यूटरों की नेटवर्किंग करके की गई थी। इसका विकास मुख्य रूप से शिक्षा, शोध एवं सरकारी संस्थाओं के लिए किया गया था। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य था संचार माध्यमों को वैसी आपात स्थिति में भी बनाए रखना जब सारे माध्यम निष्फल हो जाएँ। 1971 तक इस कम्पनी ने लगभग दो दर्जन कंप्यूटरों को इस नेट से जोड़ दिया था। 1972 में शुरुआत हुई ई-मेल की जिसने संचार जगत में क्रांति ला दी। 1996 तक इंटरनेट की लोकप्रियता काफी बढ़ गयी थी। मोन्ट्रीयल के पीटर ड्यूस ने पहली बार 1989 में मैक-गिल यूनिवर्सिटी में इंटरनेट इंडेक्स बनाने का प्रयोग किया। वर्ष 2000 में इंटरनेट इतनी बढ़ गई कि इसमें वायरस जैसी कई तरह की समस्याएँ भी आने लगीं। भारत भी अपनी भागीदारी इन उपलब्धियों में जोड़ता रहा। आज भारत में इंटरनेट कनेक्शनों और प्रयोगकर्ताओं की संख्या लाखों में है। ऐसे ही संचार साधनों में आज एक बड़ा ही सहज नाम इंटरनेट है।

इंटरनेट इंडेक्स का प्रयोग किस यूनिवर्सिटी ने लिया था?

Answer: B. मैक-गिल यूनिवर्सिटीअवधारणा (गद्यांश-आधारित प्रश्न): गद्यांश पर आधारित तथ्यात्मक प्रश्न का उत्तर अपनी स्मृति या सामान्य ज्ञान से नहीं, बल्कि केवल दिए गए गद्यांश में लिखे शब्दों…

  1. A.

    यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता

  2. B.

    मैक-गिल यूनिवर्सिटी

  3. C.

    इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस

  4. D.

    दिल्ली यूनिवर्सिटी

Attempted by 52 students.

Show answer & explanation

Correct answer: B

अवधारणा (गद्यांश-आधारित प्रश्न): गद्यांश पर आधारित तथ्यात्मक प्रश्न का उत्तर अपनी स्मृति या सामान्य ज्ञान से नहीं, बल्कि केवल दिए गए गद्यांश में लिखे शब्दों से ही निकाला जाता है। सही तरीका यह है कि प्रश्न के मुख्य शब्द (keyword) को पहचानें और उसी शब्द को गद्यांश में खोजकर उसके आसपास लिखा हुआ उत्तर पढ़ें।

प्रयोग (इस प्रश्न पर): यहाँ प्रश्न का मुख्य शब्द है ‘इंटरनेट इंडेक्स’। इसी शब्द को गद्यांश में खोजने पर निम्न क्रम मिलता है:

  1. गद्यांश के अनुसार यह प्रयोग ‘मोन्ट्रीयल के पीटर ड्यूस’ ने किया था।

  2. वर्ष स्पष्ट रूप से 1989 बताया गया है।

  3. उसी वाक्य में जिस यूनिवर्सिटी का नाम इंटरनेट इंडेक्स बनाने के संदर्भ में आता है, वही उत्तर है — मैक-गिल यूनिवर्सिटी।

पुनः जाँच: शेष तीनों विकल्प (कलकत्ता, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, दिल्ली) में से किसी का भी इंटरनेट इंडेक्स के इस प्रयोग के साथ गद्यांश में उल्लेख नहीं है; गद्यांश इस प्रयोग को स्पष्टतः मोन्ट्रीयल की मैक-गिल यूनिवर्सिटी से जोड़ता है।

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…