निर्देश– निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके आधार पर नीचे दिये गये प्रश्नों के…

PYQ BPSC TRE 2024

निर्देश– निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके आधार पर नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए – विद्यार्थी जीवन ही वह समय है जिसमें बच्चों के चरित्र, व्यवहार, आचरण को जैसा चाहे, वैसा रूप दिया जा सकता है। यह अवस्था भावी वृक्ष की उस कोमल शाखा की भाँति है, जिसे जिधर चाहो मोड़ा जा सकता है। पूर्णतः विकसित वृक्ष की शाखाओं को मोड़ना संभव नहीं। उन्हें मोड़ने का प्रयास करने पर वे टूट तो सकती हैं पर मुड़ नहीं सकतीं। छात्रावस्था उस खेत चादर की तरह होती है जिसमें जैसा प्रभाव डालना हो, डाला जा सकता है। सफेद चादर पर एक रंग जो चढ़ गया, सो चढ़ गया, फिर से वह पूर्वावस्था को प्राप्त नहीं हो सकती। इसीलिए प्राचीन काल से ही विद्यार्थी जीवन के महत्व को स्वीकार किया गया है। इसी अवस्था से सुसंस्कार और सद्वृत्तियाँ पोषित की जा सकती हैं। इसीलिए प्राचीन समय में बालक को घर से दूर गुरुकुल में रहकर कठोर अनुशासन का पालन करना होता था। इनमें से किस शब्द में उपसर्ग का प्रयोग नहीं किया गया है ?

  1. A.

    महत्व

  2. B.

    सुसंस्कार

  3. C.

    अनुशासन

  4. D.

    उपर्युक्त में से एक से अधिक

  5. E.

    उपर्युक्त में से कोई नहीं

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Bpsc Tre 4 Senior Secondary Teacher Class 11 12 Hindi

Loading lesson…