निर्देश– निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए –…

PYQ BPSC TRE 2024

निर्देश– निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए – कार्य का महत्व और उसकी सुन्दरता उसके समय पर संपादित किये जाने पर ही है। अत्यंत सुघड़ता से किया हुआ कार्य की यदि आवश्यकता के पूर्व न पूरा हो सके तो उसका किया जाना निष्फल ही समझा जाता है। चिड़ियों द्वारा खेत–चुग लिए जाने पर यदि रखवाला उसकी सुरक्षा की व्यवस्था करे तो सर्वत्र उपहास का पात्र ही बनेगा। उसके देर से किये गये उद्यम का कोई मूल्य नहीं होगा। श्रम का गौरव तभी है जब उसका लाभ किसी को मिल सके। इसी कारण यदि बादलों द्वारा बरसाया गया जल कृषक की फसल को फूलने–फलने में मदद नहीं कर सकता तो उसका बरसना व्यर्थ ही है। अवसर का सदुपयोग न करने वाले व्यक्ति को इसी कारण पश्चाताप करना पड़ता है। ‘चिड़ियों द्वारा खेत चुग लिये जाने पर यदि रखवाला उसकी सुरक्षा की व्यवस्था करे तो सर्वत्र उपहास का पात्र ही बनेगा ।’ इस पदबंध का प्रकार होगा –

  1. A.

    क्रिया

  2. B.

    सर्वनाम

  3. C.

    संज्ञा

  4. D.

    उपर्युक्त में से एक से अधिक

  5. E.

    उपर्युक्त में से कोई नहीं

Attempted by 53 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Bpsc Tre 4 Senior Secondary Teacher Class 11 12 Hindi

Loading lesson…