निर्देश– साहित्य का आधार जीवन है। इसी आधार पर साहित्य की दीवार खड़ी होती है।…
PYQ BPSC TRE 2024
निर्देश– साहित्य का आधार जीवन है। इसी आधार पर साहित्य की दीवार खड़ी होती है। उसकी अटारियाँ, मीनार और गुंबद बनते हैं। लेकिन बुनियाद मिट्टी के नीचे दबी पड़ी है। जीवन परमात्मा की सृष्टि है। इसलिए सुबोध है, सुगम है और मर्यादाओं से परिमित है। जीवन परमात्मा को अपने कामों का जवाबदेह है या नहीं हमें मालूम नहीं, लेकिन साहित्य मनुष्य के सामने जवाबदेह है। इसके लिए कानून है जिनसे वह इधर–उधर नहीं जा सकता। मनुष्य जीवनपर्यन्त आनंद की खोज में लगा रहता है। किसी को यह रत्न, द्रव्य में मिलता है, किसी को ऐश्वर्य में। लेकिन साहित्य का आनंद इस से ऊँचा है। उसका आधार सत्य और सुन्दर है। वास्तव में सच्चा आनंद सत्य और सुन्दर से मिलता है। उसी आनंद को दर्शाना, वही आनंद उत्पन्न करना साहित्य का उद्देश्य है। मनुष्य किसकी खोज में जीवन भर लगा रहता है ?
- A.
परमात्मा की
- B.
साहित्य की
- C.
आनंद की
- D.
उपर्युक्त में से एक से अधिक
- E.
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Attempted by 1 students.
Sign up free to check your answer
Sign up freeExplore the full course: Bpsc Tre 4 Senior Secondary Teacher Class 11 12 Hindi
Loading lesson…

