निर्देश (प्रश्न संख्या 91 से 100 तक) : निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए…

PYQ BPSC TRE 2023

निर्देश (प्रश्न संख्या 91 से 100 तक) : निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए।

“साहित्योन्नति के साधनों में पुस्तकालयों का स्थान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इनके द्वारा साहित्य के जीवन की रक्षा, पुष्टि और अभिवृद्धि होती है। पुस्तकालय सभ्यता के इतिहास का जीता-जागता गवाह है। इसी के बल पर वर्तमान भारत को अपने अतीत गौरव पर गर्व है। पुस्तकालय भारत के लिए कोई नयी वस्तु नहीं है। लिपि के आविष्कार से आज तक लोग निरंतर पुस्तकों का संग्रह करते रहे हैं। पहले देवालय, विद्यालय और नृपालय इन संग्रहों के प्रमुख स्थान होते थे। इनके अतिरिक्त विद्वज्जनों के अपने निजी पुस्तकालय भी होते थे। मुद्रणकला के आविष्कार से पूर्व पुस्तकों का संग्रह करना आजकल की तरह सरल बात न थी। आजकल साधारण स्थिति के पुस्तकालय में जितनी सम्पत्ति लगती है, उतनी उन दिनों कभी-कभी एक-एक पुस्तक की तैयारी में लग जाया करती थी। भारत के पुस्तकालय संसार-भर में अपना सानी नहीं रखते थे। प्राचीन काल में यही स्थिति रही। चीन, फारस प्रभृति सुदूरस्थित देशों से झुण्ड-के-झुण्ड विद्यानुरागी लम्बी यात्राएँ करके भारत आया करते थे।”

साहित्य की उन्नति का महत्त्वपूर्ण साधन है

  1. A.

    वैभव

  2. B.

    भूमि

  3. C.

    पुस्तकालय

  4. D.

    उपर्युक्त में से एक से अधिक

  5. E.

    उपर्युक्त में से कोई नहीं

Attempted by 8 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Bpsc Tre 4 Senior Secondary Teacher Class 11 12 Hindi

Loading lesson…