निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

पाठ्यचर्या निर्माण आवश्यक रूप से एक अंतहीन प्रक्रिया है जिसके अन्तर्गत समाज में घटित होने वाले परिवर्तनों की दृष्टि से शिक्षा में गुणात्मक विकास की सतत खोज की जाती है । इस दृष्टि से यह कोई जड़ प्रक्रिया न होकर एक गतिशील आयाम है । एक सार्थक पाठ्यचर्या को समाज के प्रति उत्तरदायी होना चाहिए और उसमें शिक्षार्थी की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं की झलक मिलनी चाहिए । नई सहस्त्राब्दी में भी कुछ देशों के मुख्य सामाजिक सरोकार अपरिवर्तित बने रहेंगे क्योंकि पूर्व में उन सरोकारों को पर्याप्त रूप से क्रियान्वित नहीं किया जा सका । अनेक नए सरोकारों का उदय देश और विश्व के तेजी से बदलते संदर्भों में हुआ है । पाठ्यचर्या को इस प्रकार की शिक्षा की रचना करनी होगी जो असमानता के विरुद्ध संघर्ष कर सके और शिक्षार्थी की सामाजिक, सांस्कृतिक, भावनात्मक आवश्यकताओं को पूरा कर सके । यह तभी होगा जब पाठ्यचर्या में उत्कृष्टता, प्रासंगिकता व समानता हो ।

कुछ देशों के सामाजिक सरोकारों में परिवर्तन क्यों नहीं होगा ?

  1. A.

    वे किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं चाहते हैं

  2. B.

    परिवर्तन हेतु पर्याप्त संसाधन नहीं है

  3. C.

    उनकी पाठ्यचर्या परिवर्तनशील नहीं है

  4. D.

    पूर्व में सरोकार क्रियान्वित नहीं हो सके हैं

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…