निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
पाठ्यचर्या निर्माण आवश्यक रूप से एक अंतहीन प्रक्रिया है जिसके अन्तर्गत समाज में घटित होने वाले परिवर्तनों की दृष्टि से शिक्षा में गुणात्मक विकास की सतत खोज की जाती है । इस दृष्टि से यह कोई जड़ प्रक्रिया न होकर एक गतिशील आयाम है । एक सार्थक पाठ्यचर्या को समाज के प्रति उत्तरदायी होना चाहिए और उसमें शिक्षार्थी की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं की झलक मिलनी चाहिए । नई सहस्त्राब्दी में भी कुछ देशों के मुख्य सामाजिक सरोकार अपरिवर्तित बने रहेंगे क्योंकि पूर्व में उन सरोकारों को पर्याप्त रूप से क्रियान्वित नहीं किया जा सका । अनेक नए सरोकारों का उदय देश और विश्व के तेजी से बदलते संदर्भों में हुआ है । पाठ्यचर्या को इस प्रकार की शिक्षा की रचना करनी होगी जो असमानता के विरुद्ध संघर्ष कर सके और शिक्षार्थी की सामाजिक, सांस्कृतिक, भावनात्मक आवश्यकताओं को पूरा कर सके । यह तभी होगा जब पाठ्यचर्या में उत्कृष्टता, प्रासंगिकता व समानता हो ।
पाठ्यचर्या निर्माण अंतहीन प्रक्रिया क्यों होनी चाहिए ?
- A.
समाज में आने वाले परिवर्तनों को शामिल किया जा सके
- B.
शिक्षाविदों के समय का सार्थक उपयोग हो सके
- C.
हर पीढ़ी को पाठ्यचर्या तैयार करने का अनुभव मिल सके
- D.
सभी को शैक्षिक अवसरों की समानता मिले
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

