निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

पाठ्यचर्या निर्माण आवश्यक रूप से एक अंतहीन प्रक्रिया है जिसके अन्तर्गत समाज में घटित होने वाले परिवर्तनों की दृष्टि से शिक्षा में गुणात्मक विकास की सतत खोज की जाती है । इस दृष्टि से यह कोई जड़ प्रक्रिया न होकर एक गतिशील आयाम है । एक सार्थक पाठ्यचर्या को समाज के प्रति उत्तरदायी होना चाहिए और उसमें शिक्षार्थी की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं की झलक मिलनी चाहिए । नई सहस्त्राब्दी में भी कुछ देशों के मुख्य सामाजिक सरोकार अपरिवर्तित बने रहेंगे क्योंकि पूर्व में उन सरोकारों को पर्याप्त रूप से क्रियान्वित नहीं किया जा सका । अनेक नए सरोकारों का उदय देश और विश्व के तेजी से बदलते संदर्भों में हुआ है । पाठ्यचर्या को इस प्रकार की शिक्षा की रचना करनी होगी जो असमानता के विरुद्ध संघर्ष कर सके और शिक्षार्थी की सामाजिक, सांस्कृतिक, भावनात्मक आवश्यकताओं को पूरा कर सके । यह तभी होगा जब पाठ्यचर्या में उत्कृष्टता, प्रासंगिकता व समानता हो ।

पाठ्यचर्या सार्थक कब कहलाएगी ?

  1. A.

    जब वह अपरिवर्तनशील होगी ।

  2. B.

    समाज के प्रति उत्तरदायी होगी ।

  3. C.

    असमानता पर आधारित होगी ।

  4. D.

    जड़ प्रक्रिया होगी ।

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…