निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
निर्देशन करते समय फिल्म पर काफी समय और ध्यान देने की ज़रूरत होती है । निर्देशन अभिनय से तो बिलकुल अलग है ही क्योंकि इसमें अभिनय की तरह एक नहीं बल्कि कई चुनौतियाँ होती हैं । फिल्म निर्देशन के लिए समझ के दायरों का विस्तार ज़रूरी है । एक अभिनेता का ध्यान फिल्म निर्माण के और पहलुओं पर नहीं जाता, सिवाय अपने किरदार के । जबकि निर्देशन में कई बातों को लेकर चलना होता है क्योंकि फिल्म निर्माण कई हिस्सों का जोड़ भर नहीं है । निर्देशन में अनेक कौशल एक साथ चलते हैं । पग-पग पर कई निर्णय लेने होते हैं, चुस्त और कसावट भरा निर्देशन किसी भी फिल्म की सफलता का बड़ा पैमाना हो सकता है । यह काम है तो बहुत चुनौतीपूर्ण पर बड़ा रोमांचक भी है और स्वयं को अभिभावक की हैसियत वाला बना देता है ।
फिल्म निर्माण में अभिनेता का ध्यान किस पर केन्द्रित रहता है ?
- A.
फिल्म के बजट पर
- B.
फिल्म के संगीत पर
- C.
अपने किरदार पर
- D.
निर्देशन की बारीकियों पर
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

