निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

निर्देशन करते समय फिल्म पर काफी समय और ध्यान देने की ज़रूरत होती है । निर्देशन अभिनय से तो बिलकुल अलग है ही क्योंकि इसमें अभिनय की तरह एक नहीं बल्कि कई चुनौतियाँ होती हैं । फिल्म निर्देशन के लिए समझ के दायरों का विस्तार ज़रूरी है । एक अभिनेता का ध्यान फिल्म निर्माण के और पहलुओं पर नहीं जाता, सिवाय अपने किरदार के । जबकि निर्देशन में कई बातों को लेकर चलना होता है क्योंकि फिल्म निर्माण कई हिस्सों का जोड़ भर नहीं है । निर्देशन में अनेक कौशल एक साथ चलते हैं । पग-पग पर कई निर्णय लेने होते हैं, चुस्त और कसावट भरा निर्देशन किसी भी फिल्म की सफलता का बड़ा पैमाना हो सकता है । यह काम है तो बहुत चुनौतीपूर्ण पर बड़ा रोमांचक भी है और स्वयं को अभिभावक की हैसियत वाला बना देता है ।

‘समझ के दायरों का विस्तार होना ज़रूरी है’, से आशय है

  1. A.

    दूर-दूर तक घूमना चाहिए

  2. B.

    फिल्म का सैट बहुत विशाल होना चाहिए

  3. C.

    अनेक पहलुओं की गहरी समझ होनी चाहिए

  4. D.

    निर्देशन संबंधी शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…