निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

निर्देशन करते समय फिल्म पर काफी समय और ध्यान देने की ज़रूरत होती है । निर्देशन अभिनय से तो बिलकुल अलग है ही क्योंकि इसमें अभिनय की तरह एक नहीं बल्कि कई चुनौतियाँ होती हैं । फिल्म निर्देशन के लिए समझ के दायरों का विस्तार ज़रूरी है । एक अभिनेता का ध्यान फिल्म निर्माण के और पहलुओं पर नहीं जाता, सिवाय अपने किरदार के । जबकि निर्देशन में कई बातों को लेकर चलना होता है क्योंकि फिल्म निर्माण कई हिस्सों का जोड़ भर नहीं है । निर्देशन में अनेक कौशल एक साथ चलते हैं । पग-पग पर कई निर्णय लेने होते हैं, चुस्त और कसावट भरा निर्देशन किसी भी फिल्म की सफलता का बड़ा पैमाना हो सकता है । यह काम है तो बहुत चुनौतीपूर्ण पर बड़ा रोमांचक भी है और स्वयं को अभिभावक की हैसियत वाला बना देता है ।

‘कसावट’ में मूल शब्द कौन-सा है ?

  1. A.

    क

  2. B.

    कसा

  3. C.

    कसाव

  4. D.

    कस

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…