निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
पाठ्यचर्या निर्माण आवश्यक रूप से एक अंतहीन प्रक्रिया है जिसके अन्तर्गत समाज में घटित होने वाले परिवर्तनों की दृष्टि से शिक्षा में गुणात्मक विकास की सतत खोज की जाती है । इस दृष्टि से यह कोई जड़ प्रक्रिया न होकर एक गतिशील आयाम है । एक सार्थक पाठ्यचर्या को समाज के प्रति उत्तरदायी होना चाहिए और उसमें शिक्षार्थी की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं की झलक मिलनी चाहिए । नई सहस्त्राब्दी में भी कुछ देशों के मुख्य सामाजिक सरोकार अपरिवर्तित बने रहेंगे क्योंकि पूर्व में उन सरोकारों को पर्याप्त रूप से क्रियान्वित नहीं किया जा सका । अनेक नए सरोकारों का उदय देश और विश्व के तेजी से बदलते संदर्भों में हुआ है । पाठ्यचर्या को इस प्रकार की शिक्षा की रचना करनी होगी जो असमानता के विरुद्ध संघर्ष कर सके और शिक्षार्थी की सामाजिक, सांस्कृतिक, भावनात्मक आवश्यकताओं को पूरा कर सके । यह तभी होगा जब पाठ्यचर्या में उत्कृष्टता, प्रासंगिकता व समानता हो ।
पाठ्यचर्या को किस प्रकार की शिक्षा की रचना करनी होगी ?
- A.
जो तकनीकी में पारंगत कर सके
- B.
पूर्व के सरोकारों को भूलकर नए सरोकारों पर काम करें
- C.
असमानता का भाव मिटा सके
- D.
अधिक से अधिक ज्ञान दे सके
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

