निम्नलिखित पद्य के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दें। क्षमा शोभती उस भुजंग को,…

PYQ DSSSB 2025

निम्नलिखित पद्य के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दें।

क्षमा शोभती उस भुजंग को,

जिसके पास गरल हो।

उसको क्या जो दंतहीन,

विषरहित, विनीत, सरल हो।

तीन दिवस तक पंथ माँगते

रघुपति सिंधु किनारे ।

बैठे पढ़ते रहे छंद

अनुनय के प्यारे-प्यारे।।

उत्तर में जब एक नाद भी

उठा नहीं सागर से।

उठी अधीर धधक पौरुष की

आग राम के शर से।।

सिंधु देह धर ‘त्राहि-त्राहि’

करता आ गिरा शरण में।

चरण पूज दासता ग्रहण की,

बँधा मूढ़ बंधन में ।।

सच पूछो, तो शर में ही

बसती है दीप्ति विनय की।

संधि-वचन संपूज्य उसी का

जिसमें शक्ति विजय की।।

सहनशीलता, क्षमा, दया को

तभी पूछता जग है,

बल का दर्प चमकता उसके

पीछे जब जगमग है।

प्रस्तुत प्रस्तुत काव्यांश की “ पौरुष की आग राम के शर से” पंक्ति में निहित अलंकार कौन सा है?

  1. A.

    रूपक

  2. B.

    अनुप्रास

  3. C.

    यमक

  4. D.

    उत्प्रेक्षा

Attempted by 16 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Dsssb Section A

Loading lesson…