निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे सम्बंधित प्रश्नों के दिए गए…

PYQ DSSSB 2021

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे सम्बंधित प्रश्नों के दिए गए बहुविकल्पों में से सही विकल्प को चुनिए।

महाप्रलय की अग्नि साथ लेकर जो जग में आए

विश्वबली शासन का भय जिनके आगे शरमाए

चले गए जो शीश चढ़ाकर अर्घ्य दिया प्राणों का

चलें मज़ारों पर हम उनकी, दीपक एक जलाएँ।

टूट गईं बंधन की कड़ियाँ स्वतंत्रता की बेला

लगता है मन आज हमें कितना अवसन्न अकेला।

जीत गए हम, जीता विद्रोही अभिमान हमारा।

प्राणदान से क्षुब्ध तरंगों को मिल गया किनारा।

उदित हुआ रवि स्वतंत्रता का व्योम उगलता जीवन,

आज़ादी की आग अमर है, घोषित करता कण-कण।

कलियों के अधरों पर पलते रहे विलासी कायर,

उधर मृत्यु पैरों से बाँधे, रहा जूझता यौवन।

उस शहीद यौवन की सुधि हम क्षण भर को न बिसारें,

उसके पग-चिहनों पर अपने मन में मोती वारें।

कवि किनकी मज़ारों पर दीपक जलाने का आह्वान कर रहा है?

  1. A.

    भयभीत लोगों की

  2. B.

    शहीदों की

  3. C.

    बेड़ियों में फंसें लोगों की

  4. D.

    महाप्रलय में ध्वंस लोगों की

Attempted by 6 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Dsssb Section A

Loading lesson…