नीचे दिए गए गद्यांश के बाद 5 प्रश्न दिए गए हैं |इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें…

PYQ DSSSB 2021

नीचे दिए गए गद्यांश के बाद 5 प्रश्न दिए गए हैं |इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से प्रत्येक प्रश्न का सर्वोत्तम उत्तर चुनें |

अपने कार्य को आप ही करना स्वावलंबन कहलाता है| बालक जब से होश संभालता है, अपने निजी कार्य स्वयं करने लगता है| इसी प्रकार यदि मनुष्य जीवन की किसी भी स्थिति में अपना कार्य स्वयं करे , तो वह स्वावलंबी कहलाता है| स्वावलंबी होना नागरिकता का महान गुण है| स्वावलंबन बड़प्पन का गुण है| कहते हैं कि एक दिन प्रसिद्ध विद्वान् ईश्वरचंद्र विद्यासागर रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े थे| तभी भीतर से एक व्यक्ति हाथ में एक छोटा सा बक्सा लिए उनके पास आया| उन्हें साधारण वेश में देखकर भूल से कुली समझ बैठा और बोला, “मेरा सामान ले चलोगे?” ईश्वरचंद्र बिना कुछ बोले उसका सामान उठाकर चल दिए| लक्ष्य पर पहुंचकर जब वह उन्हें मजदूरी देने लगा तो वे बोले, “मजदूरी नहीं चाहिए| तुम अपना काम स्वयं नहीं कर सकते, इसलिए मैंने तुम्हारी सहायता कर दी है|” व्यक्ति लज्जित हुआ| जब उसे यह पता चला कि उनका कुली बंगाल का प्रसिद्ध विद्वान् है तो वह उनके पाँव में गिर पड़ा| उसने अपना कार्य आप करने की सौगंध ली|

इस अनुच्छेद का कोई उपयुक्त शीर्षक -

  1. A.

    आवलंब एक श्रेष्ठ गुण

  2. B.

    स्वावलंबन एक श्रेष्ठ गुण

  3. C.

    परावलंबन एक श्रेष्ठ गुण

  4. D.

    अवलंबन की आवश्यकता

Attempted by 8 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Dsssb Section A

Loading lesson…