नीचे दिए गए गद्यांश के बाद 5 प्रश्न दिए गए हैं |इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें…
PYQ DSSSB 2021
नीचे दिए गए गद्यांश के बाद 5 प्रश्न दिए गए हैं |इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से प्रत्येक प्रश्न का सर्वोत्तम उत्तर चुनें |
अपने कार्य को आप ही करना स्वावलंबन कहलाता है| बालक जब से होश संभालता है, अपने निजी कार्य स्वयं करने लगता है| इसी प्रकार यदि मनुष्य जीवन की किसी भी स्थिति में अपना कार्य स्वयं करे , तो वह स्वावलंबी कहलाता है| स्वावलंबी होना नागरिकता का महान गुण है| स्वावलंबन बड़प्पन का गुण है| कहते हैं कि एक दिन प्रसिद्ध विद्वान् ईश्वरचंद्र विद्यासागर रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े थे| तभी भीतर से एक व्यक्ति हाथ में एक छोटा सा बक्सा लिए उनके पास आया| उन्हें साधारण वेश में देखकर भूल से कुली समझ बैठा और बोला, “मेरा सामान ले चलोगे?” ईश्वरचंद्र बिना कुछ बोले उसका सामान उठाकर चल दिए| लक्ष्य पर पहुंचकर जब वह उन्हें मजदूरी देने लगा तो वे बोले, “मजदूरी नहीं चाहिए| तुम अपना काम स्वयं नहीं कर सकते, इसलिए मैंने तुम्हारी सहायता कर दी है|” व्यक्ति लज्जित हुआ| जब उसे यह पता चला कि उनका कुली बंगाल का प्रसिद्ध विद्वान् है तो वह उनके पाँव में गिर पड़ा| उसने अपना कार्य आप करने की सौगंध ली|
रेलवे स्टेशन के बाहर ईश्वरचंद्र विद्यासागर किस वेशभूषा में खड़े थे?
- A.
सभ्य एवं शिक्षित व्यक्ति की वेशभूषा में
- B.
कुली की वेशभूषा में
- C.
अत्यंत साधारण से दिखने वाले व्यक्ति की वेशभूषा में
- D.
देखरेख करने वाले व्यक्ति के रूप में
Attempted by 8 students.
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

