एक गद्यांश दिया गया है। गद्यांश के आधार पर पाँच प्रश्न दिए गए हैं। गद्यांश को…

PYQ DSSSB 2021

एक गद्यांश दिया गया है। गद्यांश के आधार पर पाँच प्रश्न दिए गए हैं। गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्पों में से सही विकल्प चुने।

सिनेमा आधुनिक युग में मनोरंजन का सबसे लोकप्रिय साधन बन गया है। सिनेमा की शुरूआत भारत में परतंत्रता काल में हुई। दादा साहेब फाल्के जैसे जुझारू लोगों ने निजी प्रयत्नों से सिनेमा को भारत में प्रतिष्ठित किया। मनुष्य के लिए मनोरंजन अत्यन्त आवश्यक है| आज भारत का चलचित्र उद्योग विश्व सिनेमा से प्रतिस्पर्धा कर रहा है। सिनेमा विज्ञान की अद्भुत देन है।फिल्मों के निर्माण में अनेक प्रकार के वैज्ञानिक यंत्रों का प्रयोग होता है। शक्तिशाली कैमरे, स्टूडियो, कंप्यूटर, संगीत के उपकरणों आदि के मेल से फिल्मों का निर्माण होता है।सिनेमा का निर्माण एक कला है। शुरूआत में मूक सिनेमा का प्रचलन था अर्थात् सिनेमा में किसी प्रकार की आवाज नहीं होती थी।लोग केवल चलता-फिरता चित्र देख सकते थे।चित्र के साथ ध्वनि के मिश्रण से इस क्षेत्र में क्रांति आई। भारत की व्यवसायिक राजधानी मुंबई इसका केन्द्र है इसीलिए यह मायानगरी के नाम से प्रसिद्ध है। सिनेमा को समाज का दर्पण माना जाता है।आज के युग में इसका अपना विशेष स्थान है| चलचित्र मनोरंजन का अच्छा साधन है, व दूसरी और शिक्षा का एक अच्छा माध्यम भी है| जिस वस्तु का जितना ज्ञान आँखों से देखकर होता है उसका उतना प्रभाव उस विषय को पढकर या सुनकर नही होता| चलचित्र से हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है| जिन कुरीतियों को दूर करने में महान उपदेशक, प्रचारक तथा शिक्षक असफल हो जाते है उनको दूर करने में शिक्षाप्रद फिल्मे बहुत सहायक सिद्ध हुई है| इस तरह सिनेमा वर्तमान समय में मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बना हुआ है।

सिनेमा को भारत में प्रतिष्ठित किसके द्वारा किया गया था?

  1. A.

    दादा साहेब फाल्के

  2. B.

    अमिताभ बच्चन

  3. C.

    राजेश खन्ना

  4. D.

    प्रचारक

Attempted by 3 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Dsssb Section A

Loading lesson…