एक गद्यांश दिया गया है। गद्यांश के आधार पर पाँच प्रश्न दिए गए हैं। गद्यांश को…

PYQ DSSSB 2021

एक गद्यांश दिया गया है। गद्यांश के आधार पर पाँच प्रश्न दिए गए हैं। गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्पों में से सही विकल्प चुने।

मानव अधिकार वे मूलभूत अधिकार हैं, जिनका उपभोग करने के लिए प्रत्येक नागरिक अधिकृत हैं। मनुष्य के सुखी जीवन के लिए मानव अधिकार बहुत आवश्यक है। विश्व के अधिकांश देशों में ये अधिकार संविधान द्वारा प्रदान किए गये हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल मानव अधिकारों की रक्षा के लिए विश्व भर में सुनिश्चित करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था हैं, जिसका मुख्यालय लंदन में स्थित हैं। मानव अधिकार अवधारणा का इतिहास काफी पुराना हैं, पर इसकी वर्तमान अवधारणा दूसरे विश्वयुद्ध के विध्वस के बाद विकसित हुई। भारत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन 23 दिसम्बर 1993 में किया गया। इस समय न्यायमूर्ति पूर्व चीफ जस्टिस एचएल दत्तू इसके अध्यक्ष हैं 10 दिसम्बर 1948 को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने मानव अधिकार की सार्वभौमिक घोषणा को स्वीकार कर लिया। मानव अधिकारों को अनिवार्य रूप से सामाजिक अधिकारों की दो व्यापक श्रेणियों में विभाजित किया गया है। ये नागरिक और राजनीतिक अधिकार हैं। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अतिरिक्त भारत के 29 में से 23 राज्यों में मानव अधिकारों के मामलों की सुनवाई के लिए राज्य मानव अधिकार आयोग का गठन किया गया हैं प्रत्येक व्यक्ति को जीने का अंतर्निहित अधिकार है। मानवाधिकार वे अधिकार हैं जो इस पृथ्वी पर प्रत्येक व्यक्ति को केवल मनुष्य होने के कारण प्राप्त हैं। ये अधिकार विश्व्यापी हैं और वैश्विक कानूनों द्वारा संरक्षित हैं। सदियों से मानवाधिकार और स्वतंत्रता का विचार अस्तित्व में है। प्रत्येक व्यक्ति को विचार और विवेक की स्वतंत्रता है।

मानव अधिकारों को कितनी व्यापक श्रेणियों में बाँटा गया है?

  1. A.

    चार

  2. B.

    दो

  3. C.

    पांच

  4. D.

    तीन

Attempted by 3 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Dsssb Section A

Loading lesson…