नीचे दिये गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए। हिंदी…

PYQ DSSSB 2018

नीचे दिये गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

हिंदी उपन्यासों पर फ्रायड के मनोविश्लेषणवादी विचारों का प्रभाव पड़ा। इलाचंद्र जोशी और अज्ञेय के उपन्यासों पर मनोविश्लेषणवाद के प्रभाव को पूर्णतः स्वीकार नहीं किया जा सकता। वैसे भी रचना में कोई वाद पूरी तरह घटित नहीं होता। जोशी जी पर फ्रायड, एडलर, युंग तीनों का प्रभाव है, यद्यपि वे एडलर के सिद्धांत से अधिक प्रभावित होते हैं। जोशी जी मनोविश्लेषण शास्त्र से प्रभावित होते हुए भी अपने उपन्यासों में सामाजिक विषमता को नजरअंदाज नहीं करते। इलाचंद्र जोशी के उल्लेखनीय उपन्यास संन्यासी (1941) और पर्दे की रानी (1941) हैं। अज्ञेय के प्रसिद्ध उपन्यास शेखर : एक जीवनी का प्रथम भाग 1941 में और दूसरा भाग 1944 में प्रकाशित हुआ। शेखर आतंकवाद की छाया में लिखा हुआ एक ऐसा उपन्यास है जिस पर मनोविश्लेषण शास्त्र के प्रभाव के साथ समाज के परिप्रेक्ष्य में व्यक्ति और उसके विचारों को देखा गया है। शेखर : एक जीवनी व्यक्ति की निजता को सुरक्षित बनाए रखने का प्रतिपादक उपन्यास है। इसका नायक केवल अपना प्रतिनिधित्व करता है, उसकी चेष्टाएँ भी काफी असामान्य हैं। कुल मिलाकर यह उपन्यास भी नैतिकता के एक नए और बहुत कुछ निजी या समाजनिरपेक्ष मानदंड की माँग करता है।

मनोविश्लेषण सिद्धान्त का संबंध किससे नहीं है?

  1. A.

    फ्रायड

  2. B.

    एडलर

  3. C.

    युंग

  4. D.

    मार्क्स

Attempted by 4 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Dsssb Section A

Loading lesson…