दिए गए गद्यांश को पढ़े और दिए गए प्रश्न के उत्तर दे। प्रगतिवादी काव्य की…

PYQ DSSSB 2022

दिए गए गद्यांश को पढ़े और दिए गए प्रश्न के उत्तर दे।

प्रगतिवादी काव्य की संज्ञा उस काव्य को दी गयी जो छायावाद के समाप्ति काल में 1936 के आसपास से सामाजिक चेतना को लेकर निर्मित होना आरम्भ हुआ। यह काव्यधारा मार्क्सवादी दर्शन के आलोक में सामाजिक चेतना और भावबोध को अपना लक्ष्य बनाकर चली। एक ओर भारतीय समाज में उभरता हुआ जनसंकट था, तो दूसरी ओर रूस में मार्क्सवादी दर्शन के आधार पर स्थापित साम्यवाद था जो वहाँ के विषम संकट और संघर्ष से गुजरते जनजीवन को बल दे रहा था, जो सामन्तवाद और पूँजीवाद की विभीषिकाओं को कुचलकर सर्वहारा का अधिनायकत्व स्थापित कर रहा था।1934 में कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का जन्म हुआ। जिससे विदित होता है कि राजनीतिक स्तर पर मार्क्सवाद स्वीकार किया जा रहा था। साहित्य भी उससे प्रभावित हुआ और प्रगतिवादी साहित्य का आंदोलन आरम्भ हुआ। 1936 में सज्जाद ज़हीर, मुल्कराज आनंद के प्रयत्नों से भारत में ‘प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसियेशन’ नामक संस्था की स्थापना हुई जिसका प्रथम अधिवेशन प्रेमचंद की अध्यक्षता में लखनऊ में हुआ। प्रगतिवाद रचना और आलोचना के क्षेत्र में सर्वथा नवीन दृष्टिकोण लेकर आया। यह सामाजिक यथार्थ की अभिव्यक्ति को ही रचना का उद्देश्य मानता है। आज के युग में बुनियादी शक्तियाँ वे हैं जो पूँजीवाद को नष्ट कर समाजवाद स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील हैं। इन बुनियादी शक्तियों को पहचानने और उनका समर्थन करनेवाला साहित्य अनिवार्य रूप से किसानों और मजदूरों के संघर्ष को रूपायित कर उसे बल प्रदान करता है तथा पूँजीवादी शक्तियों की शोषक, स्वार्थी, स्वकेन्द्रित, जर्जर, विसंगतिमय प्रवृत्तियों पर चोट करता है। प्रगतिवाद ने सौंदर्य को नये दृष्टिकोण से देखा वह वर्तमान जन-जीवन में सौंदर्य खोजता है। प्रगतिवाद साहित्य को विशेष अभिप्राय से, किसी विशेष दृष्टि से कला की रचना करना मानता है।

प्रगतिवाद के अनुसार रचना का उद्देश्य क्या है?

  1. A.

    लोकमंगल की अवधारणा

  2. B.

    ईश्वर की भक्ति

  3. C.

    पाठकों को आनंद की अनुभूति कराना

  4. D.

    सामाजिक यथार्थ की अभिव्यक्ति

Attempted by 5 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Dsssb Section A

Loading lesson…