आधुनिक युग में समाज और राष्ट्र के जीवन में समाचार पत्रों का बहुत ही विशिष्ट और…
PYQ CTET 2021
आधुनिक युग में समाज और राष्ट्र के जीवन में समाचार पत्रों का बहुत ही विशिष्ट और ऊँचा स्थान है। समाचार पत्र मानो अपने देश की सभ्यता, संस्कृति और शक्ति के मानदंड बन गए हैं। वे जनमत तैयार करते हैं। जिस देश में जितने अच्छे और जितने अधिक समाचार पत्र होते हैं। वह देश उतना ही उन्नत और प्रभावशाली समझा जाता है। बहुत से क्षेत्रों में जो काम समाचार पत्र कर जाते हैं, वे बड़ी-बड़ी सेवाएँ और बड़े-बड़े राजनीतिज्ञ भी नहीं कर पाते। समाचार पत्र एक ओर तो जनता का मत सरकार और संसद पर प्रकट करते हैं, दूसरी ओर देश में सुदृढ़ और संतुष्ट लोकमत तैयार करते हैं। देश को सब प्रकार से जागृत तथा सजीव रखने में जितनी अधिक सहायता समाचार पत्रों से मिलती है उतनी शायद किसी और चीज से नहीं। इसलिए आजकल समाचार पत्रों का बहुत महत्व है।
देश में अच्छे समाचार पत्र होना क्यों आवश्यक है?
- A.
सरकार का समर्थन करने के लिए।
- B.
मज़बूत व संपुष्ट लोकमत तैयार करने के लिए।
- C.
फिल्मों का प्रचार व प्रसार करने के लिए।
- D.
प्रौढ़ शिक्षा का महत्व बताने के लिए।
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

