विद्यालय में किसी भाषा के अध्ययन में कितनी योग्यता प्राप्त की जा सकती है, यह…

PYQ CTET 2021

विद्यालय में किसी भाषा के अध्ययन में कितनी योग्यता प्राप्त की जा सकती है, यह बात केवल इस पर ही निर्भर नहीं है कि कोई भाषा कितने वर्षों तक सीखी जाती है, अपितु इस पर भी निर्भर है कि विद्यार्थियों के सामने क्या अभिप्रेरणा है, भाषा किस अवस्था पर सीखी जा रही है, तथा उपलब्ध शिक्षक और उपागम और शिक्षण पद्धतियाँ किस प्रकार की हैं। भाषा और समझ का गहरा रिश्ता है, पर क्या शिक्षा में समझ की ज़रूरत पर ध्यान दिया जा रहा है। भाषा से ही हम सार्थक अवधारणाएँ बनाते हैं, संबंधों का संजाल बनाते हैं, कुछ नवीन कर पाते हैं, दूसरों-अपने को समझ पाते हैं। बच्चों की अपनी भाषा की संरचना उनके दिमाग में पहले से ही है, जब वे कोई नई चीज देखते हैं, तो उसका संबंध पहले के अनुभवों से जोड़ते हैं और नई विशेषताएँ पता करते हैं तब जाकर उस चीज की अवधारणा बनती है।

‘संरचना’ शब्द का विग्रह है —

  1. A.

    सम् + रचना

  2. B.

    सन् + रचना

  3. C.

    स + अन् + रचना

  4. D.

    सन् + रच + ना

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…