निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

पाँच वर्ष की आयु में सुभाष ने कटक में एक अंग्रेज़ी स्कूल में प्रवेश लिया । इस संस्था का संचालन यूरोपीय प्रणाली के अनुसार होता था । शनैः शनैः सुभाष को दो विभिन्न संसारों का परिचय प्राप्त हुआ — एक तो उनके भारतीय घर और समाज में प्रतिबिंबित था, दूसरे का प्रतिनिधित्व उनका स्कूल करता था, जिसका दृष्टिकोण इंग्लैंड के जीवन के समीप था । स्कूल में उन्हें जातीय भेदभाव का भी अनुभव हुआ, क्योंकि वहाँ एंग्लो-इंडियन बच्चों को जो सुविधा उपलब्ध थी, वह भारतीय विद्यार्थियों को प्राप्त नहीं थी । कुछ दिन पश्चात उन्हें एक भारतीय विद्यालय में प्रविष्ट किया गया जहाँ पर संस्था के प्रधान बेनीमाधव का प्रभाव उस अल्पायु में उन पर अत्यधिक पड़ा । वह विद्यालय भारतीय जीवन प्रणाली के अनुसार संचालित होता था ।

निम्नलिखित में से किस शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय — दोनों का प्रयोग हुआ है ?

  1. A.

    भारतीय

  2. B.

    अत्यधिक

  3. C.

    यूरोपीय

  4. D.

    प्रतिबिंबित

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…