निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

पाँच वर्ष की आयु में सुभाष ने कटक में एक अंग्रेज़ी स्कूल में प्रवेश लिया । इस संस्था का संचालन यूरोपीय प्रणाली के अनुसार होता था । शनैः शनैः सुभाष को दो विभिन्न संसारों का परिचय प्राप्त हुआ — एक तो उनके भारतीय घर और समाज में प्रतिबिंबित था, दूसरे का प्रतिनिधित्व उनका स्कूल करता था, जिसका दृष्टिकोण इंग्लैंड के जीवन के समीप था । स्कूल में उन्हें जातीय भेदभाव का भी अनुभव हुआ, क्योंकि वहाँ एंग्लो-इंडियन बच्चों को जो सुविधा उपलब्ध थी, वह भारतीय विद्यार्थियों को प्राप्त नहीं थी । कुछ दिन पश्चात उन्हें एक भारतीय विद्यालय में प्रविष्ट किया गया जहाँ पर संस्था के प्रधान बेनीमाधव का प्रभाव उस अल्पायु में उन पर अत्यधिक पड़ा । वह विद्यालय भारतीय जीवन प्रणाली के अनुसार संचालित होता था ।

सुभाष जी के स्कूल में भारतीय बच्चों के साथ

  1. A.

    अच्छा व्यवहार किया जाता था

  2. B.

    अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था

  3. C.

    प्रेमपूर्ण व्यवहार किया जाता था

  4. D.

    समान रूप से व्यवहार किया जाता था

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…