प्रकाश ही जीवन का मूल मंत्र है। सूर्य-किरण का परस पाकर ही पेड़ पल्लवित होता…

PYQ CTET 2022

प्रकाश ही जीवन का मूल मंत्र है। सूर्य-किरण का परस पाकर ही पेड़ पल्लवित होता है। पेड़-पौधों के रेशे-रेशे में सूरज की किरणें आबद्ध हैं। ईंधन को जलाने पर जो प्रकाश और ताप बाहर प्रकट होता है, वह सूर्य की ही ऊर्जा है। पेड़-पौधे और समस्त हरियाली प्रकाश हथियाने के जाल हैं। पशु-डाँगर पेड़-पौधे या हरियाली खाकर अपने प्राणों का निर्वाह करते हैं। पेड़-पौधों में जो सूर्य का प्रकाश समाहित है, वह इसी तरह जंतुओं के शरीर में प्रवेश करता है। अनाज और सब्जी न खाने पर हम भी बच नहीं सकते। कोई-कोई पौधा एक वर्ष के बाद ही मर जाता है। लेकिन सब पौधे मरने से पहले संतान छोड़ जाने के लिए व्यग्र रहते हैं। बीज ही पेड़-पौधों की संतान है। बीज की सुरक्षा और सार-संभाल के लिए फूल की पंखुड़ियों से घिरा एक छोटा सा घर तैयार करता है। फूलों से आच्छादित होने पर पेड़ कितना सुंदर दिखाई देता है।

गद्यांश के अनुसार पेड़-पौधों की संतान हैं—

  1. A.

    फूल

  2. B.

    फल

  3. C.

    बीज

  4. D.

    पेड़

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…