प्रकाश ही जीवन का मूल मंत्र है। सूर्य-किरण का परस पाकर ही पेड़ पल्लवित होता…
PYQ CTET 2022
प्रकाश ही जीवन का मूल मंत्र है। सूर्य-किरण का परस पाकर ही पेड़ पल्लवित होता है। पेड़-पौधों के रेशे-रेशे में सूरज की किरणें आबद्ध हैं। ईंधन को जलाने पर जो प्रकाश और ताप बाहर प्रकट होता है, वह सूर्य की ही ऊर्जा है। पेड़-पौधे और समस्त हरियाली प्रकाश हथियाने के जाल हैं। पशु-डाँगर पेड़-पौधे या हरियाली खाकर अपने प्राणों का निर्वाह करते हैं। पेड़-पौधों में जो सूर्य का प्रकाश समाहित है, वह इसी तरह जंतुओं के शरीर में प्रवेश करता है। अनाज और सब्जी न खाने पर हम भी बच नहीं सकते। कोई-कोई पौधा एक वर्ष के बाद ही मर जाता है। लेकिन सब पौधे मरने से पहले संतान छोड़ जाने के लिए व्यग्र रहते हैं। बीज ही पेड़-पौधों की संतान है। बीज की सुरक्षा और सार-संभाल के लिए फूल की पंखुड़ियों से घिरा एक छोटा सा घर तैयार करता है। फूलों से आच्छादित होने पर पेड़ कितना सुंदर दिखाई देता है।
‘सूर्य-किरण का परस पाकर ही पेड़ पल्लवित होता हैं’। वाक्य का आशय है ______।
- A.
सूर्य-किरणों की अनुपस्थिति में पेड़ फलता-फूलता है।
- B.
सूर्य की किरणों के स्पर्श से ही पेड़ में फूल खिलते हैं।
- C.
सूर्य की किरणों के स्पर्श से ही पेड़ में पत्तियाँ लगती हैं।
- D.
सूर्य की किरणों के स्पर्श से ही पेड़ फलता-फूलते हैं।
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

