निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
बचपन के पहले दो सालों तक बच्चे भाषा को केवल सुनते और बोलते हैं । उनके जीवन में किताब की कोई कल्पना तक नहीं होती । फिर धीरे-धीरे किताबें उनके जीवन में आती हैं । हम किताब किसे कहेंगे ? जब कुछ ऐसे पन्नों को एकत्र किया जाता है जिन पर कुछ लिखा हुआ या छपा हुआ होता है, किताब बन जाती है । बहुत पहले भारत और उसके आस-पास के देशों में ताड़ के पत्तों पर लिखा जाता था या चित्र बनाए जाते थे । फिर उन पत्तों को इकट्ठा करते थे और उन्हें धागों से बाँध दिया जाता था । इन ताड़ पत्तों पर केवल ऐसे लोग लिखते थे जिनकी लिखाई सुन्दर होती थी और जो सुन्दर चित्र बना पाते थे । जर्मनी में छपाई की मशीन का आविष्कार हुआ जिसके कारण किताबें मशीन से छपने लगी । मशीन से छपने का फायदा यह था कि किताबों की बहुत सी प्रतियाँ एक साथ छप सकती थी । पर नुकसान यह था कि हर किताब एक जैसी दिखाई देती थी । मशीन से छपाई के बाद लिखने वाले की वह छाप किताबों से गायब हो गई ।
‘जो सुंदर चित्र बना पाते थे ।’ इस वाक्य में रेखांकित शब्द क्या है ?
- A.
सर्वनाम
- B.
क्रिया
- C.
संज्ञा
- D.
विशेषण
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

