निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

बचपन के पहले दो सालों तक बच्चे भाषा को केवल सुनते और बोलते हैं । उनके जीवन में किताब की कोई कल्पना तक नहीं होती । फिर धीरे-धीरे किताबें उनके जीवन में आती हैं । हम किताब किसे कहेंगे ? जब कुछ ऐसे पन्नों को एकत्र किया जाता है जिन पर कुछ लिखा हुआ या छपा हुआ होता है, किताब बन जाती है । बहुत पहले भारत और उसके आस-पास के देशों में ताड़ के पत्तों पर लिखा जाता था या चित्र बनाए जाते थे । फिर उन पत्तों को इकट्ठा करते थे और उन्हें धागों से बाँध दिया जाता था । इन ताड़ पत्तों पर केवल ऐसे लोग लिखते थे जिनकी लिखाई सुन्दर होती थी और जो सुन्दर चित्र बना पाते थे । जर्मनी में छपाई की मशीन का आविष्कार हुआ जिसके कारण किताबें मशीन से छपने लगी । मशीन से छपने का फायदा यह था कि किताबों की बहुत सी प्रतियाँ एक साथ छप सकती थी । पर नुकसान यह था कि हर किताब एक जैसी दिखाई देती थी । मशीन से छपाई के बाद लिखने वाले की वह छाप किताबों से गायब हो गई ।

ताड़ पत्तों पर किन लोगों से लिखवाया जाता था ?

  1. A.

    जिन लोगों की लिखाई सुंदर होती थी ।

  2. B.

    जिन लोगों के विचार सुंदर होते थे ।

  3. C.

    जिन लोगों की पोशाक सुंदर होती थी ।

  4. D.

    जिन लोगों को पढ़ना आता था ।

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…