निर्देश (प्रश्न सं० 9 एवं 10) : प्रस्तुत गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए…

PYQ UP Super TET 2019

निर्देश (प्रश्न सं० 9 एवं 10) : प्रस्तुत गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्प से छाँटकर लिखिए।

हमारा जीवन पाखंडमय बन गया है और हम इसके बिना नहीं रह सकते हैं। अपने सार्वजनिक जीवन अथवा निजी जीवन में कहीं भी देखें हम एक-दूसरे को छलने की कला का खुलकर उपयोग करते हैं, इसके बावजूद यह विश्वास करते हैं कि हम ऐसा कुछ भी नहीं कर रहे हैं। हम इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं जिसकी उस अवसर पर कोई आवश्यकता नहीं होती। हम किसी भी बात को यह जानते हुए कि वह सही या सत्य नहीं है लेकिन उसके प्रति निष्ठा या विश्वास इस तरह प्रकट करते हैं कि जैसे हमारे लिए वही एकमात्र सत्य है। हम सब यह इसलिए सरलता से कर लेते हैं क्योंकि आज पाखंड एवं दिखावा हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। आज हम लोगों में से अधिकांश की स्थिति ‘मुँह में कुछ और मन में कुछ और’ वाली बन गयी है।

हमने जीवन का अभिन्न अंग किसे बना लिया है?

  1. A.

    भाषा को

  2. B.

    पाखंड और दिखावे को

  3. C.

    निष्ठा एवं विश्वास को

  4. D.

    सरलता को

Attempted by 5 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Upessc Assistant Teacher Recruitment

Loading lesson…