निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के सटीक उत्तर…

PYQ EMRS TGT/PGT (ESSE) 2023

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के सटीक उत्तर दीजिए:

 आधुनिक युग में नारी को जहाँ आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त हुई है यहीं उसके लिए नई समस्याएँ भी उभर कर सामने आई है। आर्थिक स्वतंत्रता के बिना स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं रह जाता। इससे उसके अधिकार बढ़े हैं, पर नई जिम्मेदारियों भी उस पर लद गई हैं। वह इन समस्याओं को सुलझाने के प्रयास में ली हुई है। नौकरी करना आज उसकी जीविका का साधन है। नोकरी उसे स्वावलंबन प्रदान करती है। नारी मातृत्व और करुणा की सजीव मूर्ति है। यदि वह अपने घर-परिवार को छोडकर बाहर नौकरी करने जाती है, तो इसका एकमात्र कारण उस पर आर्थिक दबाव है। उसे नौकरी इसलिए करनी पड़ती है ताकि वह अपने घर-परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधार सके। नौकरी से जिसकी दूसरों पर आर्थिक निर्भरता समाप्त होती है। यही आर्थिक स्वतंत्रता उसे शारीरिक एवं मानसिक यंत्रणा झेलने को विवश करती है। आज भी कार्यस्थल नारी के लिए अपेक्षित सुविधाएँ प्रदान नहीं करते । अधिकांश स्थानों पर कार्यालयों में पुरुषों की प्रधानता दिखाई देती है। वह घर से बाहर भी असहज और असुरक्षित महसूस करती है।

नारी द्वारा आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने से क्या हुआ है?

  1. A.

    देश के विकास में वृद्धि हो गई है।

  2. B.

    उसको समाज में अपेक्षित स्थान प्राप्त हुआ है।

  3. C.

    परिवार में उसकी गरिमा बढ़ गई है।

  4. D.

    नई समस्याएँ भी उभरकर उसके सामने आई हैं।

Attempted by 258 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Emrs Tier 1

Loading lesson…