निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे सम्बंधित प्रश्नों के दिए गए…
PYQ DSSSB 2021
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे सम्बंधित प्रश्नों के दिए गए बहुविकल्पों में से सही विकल्प को चुनिए|
आँसू से भाग्य पसीजा है, हे मित्र कहाँ इस जग में?
नित यहाँ शक्ति के आगे, दीपक जलते मग-मग में।
कुछ तनिक ध्यान से सोचो, धरती किसकी हो पाई?
बोलो युग-युग तक किसने, किसकी विरुदावलि गाई?
मधुमास मधुर रुचिकर है, पर पतझर भी आता है।
जग रंगमंच का अभिनय, जो आता सो जाता है।
सचमुच वह ही जीवित है, जिसमें कुछ बल-विक्रम है।
पल-पल घुड़दौड़ यहाँ है, बल-पौरुष का संगम है।
दुर्बल को सहज मिटाकर, चुपचाप समय खा जाता,
वीरों के ही गीतों को, इतिहास सदा दोहराता।
फिर क्या विषाद, भय चिंता जो होगा सब सह लेंगे,
परिवर्तन की लहरों में जैसे होगा बह लेंगे।
काव्यांश का उचित शीर्षक चुनिए|
- A.
दुर्बल लोग
- B.
पतझड़ का समय
- C.
परिवर्तन की लहर
- D.
रंगमंच
Attempted by 5 students.
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

