नीचे दिये गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए। छायावाद का…

PYQ DSSSB 2018

नीचे दिये गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

छायावाद का उल्लेख 1920 ई के आसपास मिलने लगता है। शुक्ल जी इसे रवीन्द्रनाथ ठाकुर की कविताओं के प्रभाव से आया हुआ मानकर इसका संबंध ईसाई संतों के फैंटेस्माटा (छायाभास) शब्द से जोड़ते थे। उन्होंने छायावाद को चित्र-भाषा शैली भी कहा। पं नंददुलारे वाजपेयी ने इसका संबंध युग-बोध से जोड़ते हुए भी इसे व्यक्त सौंदर्य में आध्यात्मिक छाया का भान कहा। डॉ नगेंद्र ने छायावाद को ‘स्थूल के विरुद्ध सूक्ष्म का विद्रोह’ माना। डॉ नामवर सिंह ने अपनी पुस्तक ‘छायावाद’ में विश्वसनीय तौर पर दिखाया कि छायावाद वस्तुतः कई काव्य प्रवृत्तियों का सामूहिक नाम है और वह ‘उस राष्ट्रीय जागरण की काव्यात्मक अभिव्यक्ति है जो एक ओर पुरानी रूढ़ियों से मुक्ति पाना चाहता था और दूसरी ओर विदेशी पराधीनता से’।

गद्यांश में उल्लिखित ‘छायावाद’ पुस्तक के लेखक हैं:

  1. A.

    डॉ. नगेंद्र

  2. B.

    डॉ. नामवर सिंह

  3. C.

    नन्ददुलारे वाजपेयी

  4. D.

    रामचन्द्र शुक्ल

Attempted by 19 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Dsssb Section A

Loading lesson…