दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- जोखू ने लोटा…

PYQ DSSSB 2025

दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

जोखू ने लोटा मुँह से लगाया तो पानी में सख्त बदबू आई। गंगी से बोला- यह कैसा पानी है? मारे बास के पिया नहीं जाता ।

गला सूखा जा रहा है और तू सड़ा पानी पिलाये देती है ! गंगी प्रतिदिन शाम पानी भर लिया करती थी। कुआँ दूर था, बार-बार

जाना मुश्किल था । कल वह पानी लायी, तो उसमें बू बिलकुल न थी, आज पानी में बदबू कैसी! लोटा नाक से लगाया, तो

सचमुच बदबू थी। जरूर कोई जानवर कुएँ में गिरकर मर गया होगा, मगर दूसरा पानी आवे कहाँ से? ठाकुर के कुएँ पर कौन

चढ़ने देगा? दूर से लोग डाँट बतायेंगे । साहू का कुआँ गाँव के उस सिरे पर है, परंतु वहाँ भी कौन पानी भरने देगा? कोई तीसरा

कुआँ गाँव में है नहीं। जोखू कई दिन से बीमार है। कुछ देर तक तो प्यास रोके चुप पड़ा रहा, फिर बोला- अब तो मारे प्यास के

रहा नहीं जाता। ला, थोड़ा पानी नाक बंद करके पी लूँ। गंगी ने पानी न दिया। खराब पानी से बीमारी बढ़ जाएगी इतना जानती

थी, परंतु यह न जानती थी कि पानी को उबाल देने से उसकी खराबी जाती रहती हैं।

निम्नलिखित विकल्पों में से 'कुआँ' शब्द का पर्यायवाची शब्द पहचानें।

  1. A.

    धूप

  2. B.

    मटका

  3. C.

    सवेरा

  4. D.

    कूप

Attempted by 6 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Dsssb Section A

Loading lesson…