नीचे दिये गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए। भोजपत्र हिमालय…
PYQ DSSSB 2018
नीचे दिये गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए। भोजपत्र हिमालय प्रदेश में पैदा होने वाले ‘भूर्ज’ नामक वृक्ष की छाल है। इनकी ऊँचाई कभी-कभी 60 फुट तक जाती है। हिमालय में साधारणतः 14000 फुट की ऊँचाई पर ये बहुतायत से पाए जाते हैं। इनकी छाल कागज की भांति होती है। इस छाल को लेखक लोग अपनी इच्छानुसार लंबाई-चौड़ाई को काट-कर उस पर स्याही से लिखते थे। अब तो यह केवल तंत्र-मंत्र के काम ही आता है, पर किसी जमाने में कश्मीर तथा हिमालय प्रदेशों में भूर्जपत्र पर ही पोथियाँ लिखी जाती थीं। अधिकतर भूर्जपत्र की पुस्तकें कश्मीर से ही मिलती हैं। भोजपत्र की सबसे पुरानी पुस्तक खरोष्ठी लिपि में लिखा हुआ प्राकृत (पालीवाला नहीं) ‘धम्मपद’ नामक प्रसिद्ध ग्रंथ है, जो संभवतः ईसवी सन् की तीसरी शताब्दी का है। सबसे पुरानी संस्कृत-पुस्तक जो भोजपत्र पर लिखी मिली है, वह ‘संयुक्तागम सूत्र’ है। खरोष्ठीवाली पुस्तक का काल निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। यह खोतान से प्राप्त हुई थी। भूर्जपत्र की अधिकतर पुस्तकें कहाँ से मिलती हैं?
- A.
पंजाब
- B.
हरियाणा
- C.
कश्मीर
- D.
उत्तरांचल
Attempted by 3 students.
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

