गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्पों में से सही…

PYQ DSSSB 2021

गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्पों में से सही विकल्प चुने।

भारत में 29 राज्य हैं जिसमें प्रत्येक राज्य की अपनी संस्कृति है। पंजाब भारत के उत्तर में स्थित राज्य है जिसकी संस्कृति,कला साहित्य और उमंग से भरपूर है। पंजाबी भाषा की लिपि गुरमुखी है। पंजाब फ़ारसी भाषा के दो शब्दों पंज और आब से मिलकर बना है ऋगवैदिक काल में पंजाब को सप्त सिन्धु के नाम से पुकारा जाता था। गुलाम वंश के कुतुबुद्दीन ने सूबेदार बनकर यहाँ राज्य किया। खिलजी वंश, तुगलक वंश और तैमूर वंश भी इस पंजाब में शासन करते रहे। तैमूर वंश बाबर ने मुगल साम्राज्य की नींव डाली। मुगलों का शासन लम्बे समय तक चला और ईस्ट इंडिया कम्पनी के आगमन से मुगल साम्राज्य की इति श्री हुई। पंजाब एक ऐसा राज्य है जोकि संस्कृति में धनवान है। कृषि पंजाब की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है व पंजाब में चावल और गेहूँ की खेती की जाती है। पंजाब की संस्कृति साहित्य, नृत्य, गायन आदि से मिलकर बनी है। नृत्य और संगीत यहाँ का अभिन्न अंग है। भांगड़ा संगीत एकं नृत्य का समन्वित रूप हैं व पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहाँ के लोगों का मुख्य भोजन सरसों का साग और मक्के की रोटी है। चंडीगढ़ में स्थित रॉक गार्डन की स्थापन 1957 में एक सरकारी अफसर नेकचंद ने की थी। पंजाब राज्य का कुल क्षेत्रफल 50362 वर्ग किलोमीटर हैं। राज्य की अन्तर्राज्यीय सीमाएं राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल व पड़ोसी देश पाकिस्तान से लगती हैं व 1966 को संयुक्त पंजाब का विघटन कर पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल राज्य बनाए गये। पंजाब राज्य के लोग तन, मन और धन से परिपूर्ण है।

किस भाषा की लिपि गुरुमुखी है?

  1. A.

    हिंदी

  2. B.

    संस्कृत

  3. C.

    पंजाबी

  4. D.

    फारसी

Attempted by 3 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Dsssb Section A

Loading lesson…