निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे सम्बंधित प्रश्नों के दिए गए…
PYQ DSSSB 2021
निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे सम्बंधित प्रश्नों के दिए गए बहुविकल्पों में से सही विकल्प को चुनिए| नाव गर्व से सर उठा कर नदी की लहरों पर दौड़ती चली जाती है, और पानी उसका जयकार करता हुआ उसे अपने हाथों पर उठाएं रहता है, किंतु जब नाव डूबती है तो अपने ही छोटे से छेद के कारण जो धीरे-धीरे कब हो गया वह जान ही नहीं पाती और छेद हो जाने पर वही पानी उसे खींच कर डुबो देता है| व्यक्ति भी जब डूबता है तो अपने ही किसी छेद के कारण जिसे उसने मामूली सा समझ कर अनदेखा कर दिया था| हर विपत्ति हम पर तभी हावी होती है, जब हम ढीले पड़ जाते हैं| यदि हम प्रतिदिन सजग होकर इस बात पर दृष्टि दौड़ाते रहे कि हमारे प्रयासों में कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई, तब हमें कोई भी पराजित नहीं कर सकता| अपने कल को कायर और निकम्मे लोग याद करके पछताते रहते हैं| जहाँ हम कल खड़े थे वही खड़े रहना अपराध है| जो कुछ और जिस रूप में हमने कोई काम कल किया था, उससे कहीं बेहतर करने का संकल्प और प्रयत्न करना हमारा धर्म होना चाहिए|
अनुच्छेद के अनुसार हमें क्या संकल्प करना चाहिए|
- A.
जहाँ थे वहीँ रहने का
- B.
सदा पहले की तरह ही काम करने का
- C.
पहले से बेहतर काम करने का
- D.
चीजों को अनदेखा करने का
Attempted by 3 students.
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

