नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पूछे गए प्रश्नों का सर्वोत्तम उत्तर…
PYQ DSSSB 2021
नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पूछे गए प्रश्नों का सर्वोत्तम उत्तर चुनें | मानव की दो मूल प्रवृत्तियां होती हैं| एक तो यह कि लोग हमारे गुणों की क़द्र करें , हमें दाद दें और हमारा आदर करें और दूसरे वे हम पर प्रेम करें , हमारा अभाव महसूस करें , उनके जीवन में हम कुछ महत्त्व रखते हैं- ऐसा अनुभव करें | आपके ज़रा से कार्य की यदि किसी ने सच्चे दिल से प्रशंसा की या कोई आपकी सलाह माँगने आता है तो आपका दिल कैसा खिल उठता है? ऊपर से कोई बड़ा आदमी कितना भी आत्मविश्वासी और आत्मसंतुष्ट क्यों ना दिखाई दे, भीतर से वह हमारी-आपकी तरह प्रशंसा का, प्रोत्साहन का, स्नेह का भूखा है| यदि आप उसे, प्रमानिकतापूर्वक ले सकें तो आप फ़ौरन उसके हृदय के निकट पहुँच जायेंगे| दूसरों की भावनाओं को ठीक-ठाक समझना, उनकी क़द्र करना, उनके साथ सच्चाई और स्नेह का व्यवहार करना यही व्यवहारकुशलता है| इसी से सामाजिक जीवन में लोकप्रियता के दरवाजे खोलने की कुंजी हाथ लगती है| इससे हमारी अपनी सुख-शांति बढती है|
इनमें से कौनसा सा 'अभाव' का विलोम शब्द है ?
- A.
प्रचुरता
- B.
कमी
- C.
व्यापक
- D.
आहार
Attempted by 3 students.
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

