Comprehension: गद्यांश के आधार पर प्रश्न का उत्तर दें। उत्तर भारत की सभी…

PYQ DSSSB 2025

Comprehension:

गद्यांश के आधार पर प्रश्न का उत्तर दें।

उत्तर भारत की सभी भाषाएँ प्रायः संस्कृत से निकली हैं, और उन सबके शब्दों में पारिवारिक समानता है। दक्षिण की भाषाएँ भी संस्कृत से प्रभावित हुई हैं। उन्होंने भी थोड़ी-बहुत मात्रा में संस्कृत की शब्दावली ग्रहण की, किसी ने थोड़ी तो किसी ने बहुत। उर्दू को छोड़कर प्रायः सभी भाषाओं की वर्णमाला एक नहीं तो एक सी है। केवल लिपि का भेद है। मराठी और देव-भाषा संस्कृत की लिपि समान है। संस्कृत की परिनिष्ठित लिपि होने के कारण देवनागरी प्रायः सभी प्रांतों में पहचानी जाती है। उर्दू का लिपि भेद होते हुए भी हिंदी के साथ भाषा-साम्य है। भाषा की जमीन और व्याकरण प्रायः एक से हैं, सिर्फ बेल-बूटे फारसी-अरबी के हैं। यही कारण है कि उर्दू को हिंदी से विलग नितांत स्वतंत्र और भिन्न भाषा के रूप में भाषा-वैज्ञानिक स्वीकार नहीं करते, अपितु उसे हिंदी भाषा की ही एक अन्य शैली मानते हैं।

कौन सी भाषा लिपि की दृष्टि से भारतीय नहीं है-

  1. A.

    मलयालम

  2. B.

    उर्दू

  3. C.

    मराठी

  4. D.

    हिंदी

Attempted by 81 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Dsssb Section A

Loading lesson…