Comprehension: दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए--…
PYQ DSSSB 2025Modified — slightly modified from the official paper; see the solution
Comprehension:
दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए--
आलवार एवं नयनार भक्तों में वर्ण-व्यवस्था का विरोध और सामाजिक समानता की भावना बहुत साफ है। शूद्रों के साथ-साथ महिला भक्त भी वहाँ पहली बार दिखाई देती हैं। आण्डाल नामक महिला की गिनती प्रसिद्ध आलवार भक्तों में की जाती है। आठवीं शताब्दी के अंत में शंकराचार्य ने वर्ण व्यवस्था को फिर से मज़बूत करने का आधार प्रदान किया। इनकी मान्यता आलवार एवं नयनार भक्तों की सामाजिक समानता की भावना के विपरीत थी।
शंकराचार्य की मान्यताओं का विरोध रामानुजाचार्य एवं मध्वाचार्य ने किया। रामानुजाचार्य ने भक्ति के क्षेत्र में सबकी समानता को स्वीकार किया। इसके बावजूद वे जाति-पाँति के बंधनों को सामाजिक व्यवहार के क्षेत्र में चुनौती नहीं दे सके। इन्हीं की शिष्य-परंपरा में रामानंद हुए। उन्होंने भक्ति तथा धर्म के क्षेत्र में ब्राह्मणों के एकाधिकार और जाति प्रथा से उत्पन्न छुआ-छूत की भावना का ज़ोरदार विरोध किया। मध्वाचार्य ने अपने शिष्यों को जाति और सम्प्रदाय भेद पर आधारित कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करने का निर्देश दिया। वल्लभाचार्य के पुष्टिमार्ग में जातीय भेदभाव नहीं था। मुसलमान भक्त कवि रसखान विट्ठलनाथ के प्रिय शिष्य थे। इन सभी ने कर्मकांड, बाह्याचार, ब्राह्मण-पुरोहित वर्चस्व तथा जाति एवं वर्ण-व्यवस्था का विरोध किया।
रामानंद निम्न में से किसकी शिष्य-परंपरा में थे--
- A.
वल्लभाचार्य
- B.
रामानुजाचार्य
- C.
विट्ठलनाथ
- D.
मध्वाचार्य
Attempted by 146 students.
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

